हरिद्वार।
उपनगरी ज्वालापुर के बाजारों में करवा चौथ त्यौहार को लेकर सुहागिन महिलाओं की भीड$ उमड$ पडी है। बाजार में रौनक देखते ही बनती है, सड़कों के किनारे मेहंदी की दुकानें सज गई हैं और कंगन, चूड़ियों की बिक्री जोरों पर है। मिट्टी के सुंदर करवे और साज-सज्जा के सामान की भी खूब मांग है।
कटहरा बाजार में खरीदारी करने वाले ग्राहकों की विशेष पसंद का बाजार है। सुबह से ही बाजार में चहल—पहल बढ$ चुकी है और व्यवसायियों के चेहरे खिले हुए हैं। परिधानों की दुकानों पर भी सुहागिन महिलाएं जमकर खरीदारी कर रही हैं। करवा चौथ को परंपरागत तरीके से सुहागिन महिलाएं मानती हैं और पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं। आधुनिकता के दौर में कुम्हार व्यवसाय भी किसी से पीछे नहीं है। तरह-तरह के मिट्टी के बर्तन बाजार में सजे हुए हैं और जमकर खरीदारी हो रही है। घरों के साज-सज्जा के सामान भी दुकानों में उपलब्ध हैं। करवा चौथ त्यौहार को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह है। महिलाएं अपने पति की दीर्घायु के लिए व्रत रखती हैं और जमकर खरीदारी कर रही हैं। बाजार में रौनक और उत्साह का माहौल है, जो करवा चौथ त्यौहार की महत्ता को दर्शाता है। रेलवे फाटक से लेकर कटरा बाजार की सड़कों पर दुकानें सजी हुई हैं। पुलिस प्रशासन भी यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रबंधन में जुटा है। करवा चौथ त्यौहार के मद्देनजर बाजारों में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
