-गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा
-मुकदमा दर्ज आरोपित बाप व प्रेमी गिरफ्तार
हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र में कलयुगी बाप ने रिश्तों को तार—तार करते हुए अपनी नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाया। गर्भवती होने पर गर्भपात कराने के लिए दवाई खिला दी। जिससे किशोरी की हालत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचने पर पूरी घटना से पर्दा उठा। किशोरी के कथित प्रेमी ने भी शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की बहन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। चौबीस घंटे के भीतर आरोपितों को गिरफ्तार कर मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
कनखल थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग की अचानक तबीयत बिगड़ गई स्थिति में सुधार न होने पर बड़ी बहन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गयी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे गर्भवती होने की जानकारी दी। गर्भपात कराने को खिलाई गई दवाई से किशोरी की हालत बिगड़ी थी। बड़ी बहन ने छोटी बहन को गर्भवती होने का पता चलने पर उसने भरोसे में लेकर जानकारी ली। किशोरी ने बताया कि पिता ने ही उसके साथ कई बार गलत काम किया। इंस्टाग्राम में बने दोस्त ने भी उसके साथ गलत काम किया। छोटी बहन की घर में ही इज्जत को तार-तार करने वाले बाप के खिलाफ आक्रोश उत्पन्न हो गया। कनखल थाने में पहुंच कर पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। साठ वर्षीय बाप के इस घिनौनी हरकत को सुनकर पुलिस कर्मी अचरज में पड़ गए। पीड़िता की बहन से तहरीर लेकर किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले बाप व कथित प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ने घटना की गंभीरता को देखते हुए दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए आदेश दिए। कनखल थाना प्रभारी रविन्द्र शाह ने टीमों का गठन कर फरार चल रहे बाप व कथित प्रेमी को चौबीस घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रमेश पुत्र बीरबल कनखल की पत्नी की मौत हो चुकी है। चार बेटियां हैं। तीन बेटियों की शादी कर चुका है। हवस का शिकार सबसे छोटी बेटी को बनाया। प्रियांश पुत्र राजीव कुमार निवासी सन्यासियों वाला जसपुर थाना जसपुर जिला उधमसिहं नगर ने भी किशोरी से दोस्ती कर उसका शारीरिक शोषण किया। दोनों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
