हरिद्वार।
जीवन की गतिशीलता एवं रचनात्मकता के लिए लक्ष्य की भूमिका महत्वपूर्ण है। सफल जीवन के लिए लक्ष्य का चयन करने से ही सफलता एवं उपलब्धि अर्जित की जा सकती है। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय मे सम विश्वविद्यालय की आर्चर (तीरंदाजी) महिला टीम के चयन अवसर पर चयन समिति की चेयरपर्सन प्रो. नमिता जोशी ने छात्राओं को सम्बोधित करते हुये व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि खिलाड$ी के लिए खेल मे प्राप्त की गई उपलब्धि किसी आभूषण से कम नहीं है। जिसकी चमक खिलाड़ी को ताउम्र नौजवान बनाये रखती है। तीरंदाजी की चयन प्रक्रिया मे बीपीईएस की अनिशा ने एआईयू मानकों के अनुसार कम्पाउण्ड ईवेंट मे स्कोर करते हुए चयन मे सफलता अर्जित की। चयन समिति के सदस्य डॉ. शिवकुमार चौहान ने बताया कि खिलाडियों के लिए सुविद्याये तथा खेल स्तर को बेहतर बनाये जाने के लिए एआईयू द्वारा उठाया गया कदम सराहनीय है। चयन समिति मे डॉ. निशा शर्मा, डॉ. रीना वर्मा, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. बिन्दु मलिक उपस्थित रहे। चयन प्रक्रिया का संचालन डॉ. बिन्दु मलिक के संयोजन में सम्पन्न हुआ।
