हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र की पॉश कालोनी में रहने वाले युवक ने व्हाट्सएप में मिले लिंक से जुड़ने के बाद उसके अलग—अलग बैंक खातों में करीब पौने छह लाख रुपए की रकम आनलाइन ट्रांसफर कर ली गयी। एकाएक बैंक खातों से रकम निकलने पर युवक ने मामले की जानकारी साइबर सैल को दी साथ ही पुलिस में भी तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि शिवालिक नगर निवासी पीयूष कुमार महेन्द्र सुपुत्र विजय कुमार महेन्द्र ने तहरीर देकर साइबर ठगी का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में जानकारी दी कि उसके सोहेल खान ने व्हाट्सअप नंबर के जरिए एक लिंक भेजा था। लिंक में क्लिक करने पर उन्होंने ने अलग—अलग टास्क करने को भेजे। भेजे गए टास्क को पूरा करता रहा। फोन करने वाले ने अलग—अलग बैक खातों से पौने छह लाख रुपए की रकम आनलाइन ट्रांसफर कर ली। रकम निकलने की जानकारी मिलने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर सैल को शिकायत दर्ज करायी। पीडि़त की तहरीर पर साइबर ठगी करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध संबंधित धाराआें में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
