– चेकिंग के दौरान 2 अल्ट्रासाउंड मशीनो पर मानक अनुसार संचालित न होने पर किया सील, 3 अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर डाक्टर उपलब्ध न होने पर लगाया गया जुर्माना
-निरीक्षण के दौरान विभिन्न क्लीनिकों में पाई गए अनियमितता में कुल 9 लाख 5 हजार का जुर्माना लगाया गया
हरिद्वार।
स्वास्थ्य विभाग ने जनपद में मानक के अनुसार संचालित नहीं हो रहे क्लीनिकों एवं अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई बड़ी कार्यवाही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. आरके सिंह ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री के दिए गए निर्देशों के क्रम में जनपद में स्थापित नैदानिक संस्थानों से संबंधित प्राप्त हो रही शिकायतों के निराकरण के संबंध में उनके द्वारा अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. रमेश कुंवर की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया। जिसमें जिला समन्वयक पीसीपीएनडीटी रवि संदल, राजन ठाकुर एवं कुलदीप बिष्ट सदस्य नामित किए गए। उन्होंने अवगत कराया कि गठित समिति द्वारा जनपद में संचालित हो रहे विभिन्न नैदानिक प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण कर जांच की गई। जिसमें मान्य डायग्नोस्टिक, बहादराबाद, ग्लोबल मल्टीस्पेशलिटी, लंढौरा मानक अनुसार संचालित न होने पर सील किया गया। दीप अल्ट्रासाउंड सुल्तानपुर, यशलोक हॉस्पिटल रुड़की, आर्यावर्त हॉस्पिटल कनखल में मौके पर चिकित्सक न होने पर एवं मशीन को चालू हालत में पाए जाने पर जुर्माना एवं नोटिस भी निर्गत किए गए। निरीक्षण के दौरान जनपद में स्थापित 19 नैदानिक स्थापना में नियमावली के अनुसार कार्य का संचालन न पाए जाने पर 5 – 5 हजार का जुर्माना लगाया गया। जिसमें लोटस हॉस्पिटल ज्वालापुर, एसएन पैथोलॉजी लैब बहादराबाद, मेडविन हॉस्पिटल रुड$की, दून पैथोलॉजी लैब लंढौरा, खुशी हास्पिटल लंढौरा, लाइफ हेल्थ केयर हॉस्पिटल भगवानपुर चंदनपुर, सहारा हॉस्पिटल मंगलौर, ग्रीन हॉस्पिटल मंगलौर, डिवाइन हॉस्पिटल मंगलौर, सिटी हॉस्पिटल बैंगलोर, न्यू मिशन हास्पिटल मंगलौर, फैमिली हेल्थ केयर सुल्तानपुर, वेलनेस हास्पिटल इमलीखेड$ा एवं शिखर हॉस्पिटल इमलीखेड$ा पर अनियमितता पाए जाने अस्पताल पर 5—5 हजार का जुर्माना लगाया गया। चौहान एक्सरे क्लीनिक लंढौरा, बालाजी एक्सरे सेंटर लंढौरा, सहारा हास्पिटल सुल्तानपुर, खुशी हेल्थ केयर भगवानपुर, लाइफलाइन अस्पताल इमलीखेड$ा की मशीनें जब्त कर 5 हजार का जुर्माना भी लगाया गया। इस तरह संबंधित क्लीनिकों एवं अस्पतालों पर कुल 9 लाख 5 हजार का जुर्माना लगाया गया।
