मारपीट करने से दो बार हुआ गर्भपात
हंरिद्वार।
सिडकुल थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहिता ने पुलिस में तहरीर देकर दहेज की मांग पूरी न होने पर घर से निकालने वाले दहेजलोभी पति समेत पांंच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि$ता ने मारपीट की घटना में दो बार गर्भपात होने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
कोतवाली सिडकुल प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भडारी ने बताया कि श्रीमती नीशू पुत्री ज्ञानचन्द प्रजापति पत्नी अजय प्रजापति निवासी ब्लाक-डी, कोर्ट कालोनी रोशनाबाद सिडकुल ने तहरीर देकर दहेज उत्पीड$न करने वाले पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पीडि़ता ने तहरीर में जानकारी दी कि उसकी शादी 23 अप्रैल 2२४ को अजय प्रजापति पुत्र बुद्धिराज प्रजापति निवासी ग्राम ककरौल चितारा महमूदपुर आजमगढ़ (हाल निवासी पटेलनगर दिल्ली) के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुरालवालों ने कम दहेज लाने के ताने मारने शुरु कर दिए। उसके भाई अरविन्द कुमार उर्फ गुड्डू व भाभी श्रीमती सीमा निवासीगण ए—ब्लाक प्रेमनगर पंजाबी बस्ती रोड पटेल नगर दिल्ली बहने गीता पत्नी विनय कुमार निवासी कोटा राजस्थान व अनिता पत्नी अजय कुमार निवासी मुम्बई दहेज कम लाने के ताने मारते थे। पति अजय ने मकान खरीदने के घर से बीस लाख लाने की बात बोली। परिजनों ने उसे दो लाख रुपए दिए। इसी बात से नाराज होकर उसने मारपीट शुरु कर दी जिससे उसका गर्भपात हो गया। परिजनों ने अपनी आर्थिक मजबूरी बताकर अजय को समझाने का प्रयास किया। कुछ समय बाद अजय के भाई व भाभी ने उसके मारपीट की उसका दूसरी बार गर्भपात हो गया। ससुराल में बात—बात उसके साथ मारपीट की जा रही थी। 1१ मार्च 2२५ को पति व जेठ अरविन्द कुमार व जेठानी सीमा ने कम दहेज के कारण मारपीट कर घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में रह रही है। पुलिस ने बताया कि दहेज लोभी पति समेत पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
