हरिद्वार।
पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जनपद के प्रत्येक थाने में माह में एक बार किया जाएगा उच्च अधिकारी थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर में थाना दिवस पर पीडितों ने पहुंच कर पुलिस के आला अधिकारियों को अपनी परेशानी से अवगत कराया। अधिकारियों ने समस्या के निदान को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना दिवस पर पहुंचे फरियादी पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट नजर आए। थाना दिवस पर आईपीएस अधिकारी मौजूद रहे।
एसएसपी प्रमेंद्र ङ्क्षसह डोबाल ने पुलिस व जनता के बीच बेहतर संवाद व विश्वास निर्माण के लिए थाना दिवस का आयोजन कर सराहनीय पहल की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत आंईपीएस जितेंद्र चौधरी ने कोतवाली रानीपुर में आयोजित थाना दिवस के अवसर पर फरियादियों की समस्याआें को सुनकर त्वरित कार्रवाई की और मौके पर ही शिकायतों का निस्तारण किया। जनता की कुल बारह शिकायतों को सुना गया। जिनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। थाना दिवस जनपद के सभी थानों में अलग—अलग तिथियों में आयोजित किया जाएगा। जिससे फरियादियों को इधर-उधर नहीं भटकना पड$ेगा। नजदीकी स्तर पर उनकी समस्या का समाधान हो सकेगा। इस पहल से पुलिस व जनता के बीच बेहतर संवाद और विश्वास का निर्माण हो रहा है। जिससे अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था में सुधार होगा। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी समस्त चौकी इंचार्ज व अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।
