– जलभराव की समस्या को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
हरिद्वार।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बुधवार को भगत सिंह चौक, चन्द्राचार्य चौक, भीमगोड$ा स्थित भद्रकाली मन्दिर के पास क्षतिग्रस्त रेल मार्ग रिस्टोरेशन कार्य, मनसा देवी मंदिर तथा मन्दिर पैदल मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई को भगत सिंह व चंद्राचार्य चौक, ज्वालापुर अण्डर पास पर होने वाले जलभराव के परमानेन्ट समाधान हेतु डीपीआर शासन में प्रेषित करने, 3डी मॉडलिंग करने सहित विभिन्न पहलुआें को समाहित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिये कि जल निकासी हेतु लगाये गये पम्पों के पास पानी व विद्युत दोनों ही हैं, इसलिए कहीं पर भी लूज कनेक्शन न हों, जल निकासी के दौरान सुरक्षात्मक दृष्टि से विशेष सावधानी बरती जाये नाले का पानी हल्का सा भी आेवर फ्लो होने पर तत्काल जल निकासी हेतु पम्प शुरू किये जायें। जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को नालों तथा नालियों की सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिये। इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई आेम जी गुप्ता ने बताया कि भगत सिंह एवं चंद्राचार्य चौक से जल भराव की समस्या के स्थायी व्यवस्था हेतु 3 करोड$ की तथा ज्वालापुर अण्डरपास में जल भराव की स्थायी समाधान हेतु 47 करोड$ की डीपीआर तैयार कर ली गई है। अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान ने बताया कि भगत सिंह व चन्द्राचार्य चौक पर जल निकासी हेतु लगातार पम्प संचालित किये जा रहे हैं। परन्तु आधुनिक तकनीकि के पम्प व जनरेटर होने के कारण आवाज न आने से कुछ व्यक्तियों को पम्प बन्द होने का आभास हुआ था, जबकि पम्पों के माध्यम से जल निकासी का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। जिलाधिकारी तथा एसएसपी ने भीमगोड$ा रेलवे के इंजीनियरों से स्थायी समाधान सहित सुरक्षात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण विभिन्न पहलुआें पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने मनसा देवी मन्दिर के निरीक्षण के दौरान मन्दिर परिसर तथा पैदल मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुआें की चप्पल उतारने हेतु स्थान चिन्हित किया। उन्होंने मनसा देवी मार्ग पर भू—स्खलन रोकने हेतु मां मनसा देवी मार्ग पर सिंचाई विभाग द्वारा किये जा रहे वायर क्रिएट्स कार्य का निरीक्षण करते हुए अन्य भू—स्खलन संभावित क्षेत्रों का भी चिन्हित करते हुए वायर क्रिएट्स कार्य हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को क्षतिग्रस्त सड$कों की मरम्मत शीघ्रता से करने के निर्देश दिये। जनता से सतर्कता बरतने तथा किसी भी प्रकार की गलत या भ्रमक सूचना न देने तथा न ही प्रसारित करने की अपील की। नदियों के तटीय ईलाकों में रहने वाले व्यक्तियों से विशेष सतर्कता बरतने तथा जल स्तर बढ$ने पर राहत शिविरों एवं सुरक्षित स्थानों पर रूकने की अपील की। निरीक्षण के दौरान एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल, नगर आयुक्त नन्दन कुमार, सचिव एचआरडीए मनीष सिंह, उप जिलाधिकारी जितेन्द्र कुमार, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई आेम जी गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान राजेश गुप्ता, पुलिस अधीक्षक पंकज गैरोला सहित सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
