haridwar- haridwar main ganga ji ka jalstar danger level sa uppar chal raha ha. ganga ka danger 294 meter ha . ganga 294.3 meter par chal rahi ha . ganga ji main laga weter level gauge. photo-sandeep sharma haridwar phon-09837410381
हरिद्वार।
पर्वतीय क्षेत्रों में तीन दिन से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते हरिद्वार में भी गंगा का जलस्तर बढ$ गया है। भीमगोड$ा बैराज पर गंगा खतरे के निशान 294 मीटर को पार कर 294.3 मीटर पर बह रही है। उत्तर प्रदेश ङ्क्षसचाई विभाग के एसडीआे भारत भूषण ने बताया कि गंगा का जल स्तर 294.3 मीटर चल रहा है और तीस हजार क्यूसेक जल भीमगोड$ा बैराज से छोड$ा जा रहा है। जिला प्रशासन और उत्तर प्रदेश प्रशासन को जल स्तर बढ$ने के संबंध में तुरंत जानकारी दी जा रही है। ज्यादा सिल्ट आने के कारण हरकी पैड$ी जाने वाली ऊ परी गंग नहर को फिलहाल बंद किया गया हैं। एसडीआे ने बताया कि स्थिति पर पूरी निगाह रखी जा रही है। अभी तक किसी भी अप्रिय घटना की कोई सूचना नहीं है।
