-दो भाईयों ने मिलकर दिया गौकशी को अंजाम
हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में दो भाईयों ने गौकशी की घटना का अंजाम दिया। पुलिस ने एक भाई को दस किलो गौमांस व गौहत्या में इस्तेमाल उपकरण के साथ गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश की जा रही है। दोनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया । पशु चिकित्सक में परीक्षण के बाद गौमांस होने की पुष्टि की गयी। पकड़े गए आरोपी का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि सुमन नगर पुलिस चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने गौकशी कर उसका मांस गांव वालों को चोरी छिपे बेच रहा है। सूचना पर चौकी प्रभारी ने सहयोगी कर्मियों के साथ एक घर में छापा मारा। घर के अंदर एक व्यक्ति प्लास्टिक के कट्टे में गौमांस के साथ गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर घर से गौकशी में इस्तेमाल उपकरण बरामद हुए। गौमांस मिलने पर पशु चिकित्सक सुमन सैनी को बुलाया गया। चिकित्सक ने जांच के बाद गौमांस होने की पुष्टि की। मांस का सैंपल लेकर बाकी नष्ट करवा दिया। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी धन्नु पुत्र रसीद निवासी ग्राम गढ रानीपुर ने खुलासा किया उसने अपने भाई बाला के साथ मिलकर छोटी गाय को मारा था। अपने हिस्से का मांस ले गया। बाकी उसने अपने हिस्से का कुछ मांस बेच दिया। आरोपी के कब्जे से करीब दस किलो गौमांस बरामद हुआ। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दोनों भाईयों के विरुद्ध उत्तराखण्ड गोवंश अधिनियम के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
