लंबित विवेचनाओं पर कप्तान ने लगाई फटकार
जनपद पुलिस मुख्यालय में अपराध समीक्षा गोष्ठी
हरिद्वार।
एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय रोशनाबाद में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। लंबित विवेचनाओं व माह जून में घटित अपराधों पर समीक्षा करते हुए लापरवाह थानेदारों को फटकार लगाई गई। थाने में चल रही सभी विवेचनाओं की जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को होने व विवेचनाओं में पारदर्शिता के लिए संबंधित सर्किल अधिकारी को ध्यान देने को निर्देशित किया गया। इससे पूर्व सैनिक सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर निदान के निर्देश दिए। उत्कृष्ट कार्य करने वाले 31 कर्मचारियों को सम्मानित किया। सम्मान मिलने वालों में 5 महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थी।
एसएसपी सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों को समय पर मुआवजा व अन्य लाभ प्रदान करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म और सोलेशियम स्कीम पर चर्चा की गई। आगामी कांवड़ मेला व मोहर्रम की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए काँवड़ मेले में दृष्टिगत पूर्व में ली गई गोष्ठी में दिए गए दिशा निर्देशों पर अमल करते हुए समय रहते कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। कांवड़ मेला क्षेत्र में रह गई छोटी छोटी कमियों को पूर्ण करने, कांवड़ बाज़ार को तरतीब से लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही अपने-अपने थाना क्षेत्र में एसपीऔ को भली भांति ब्रीफ करते हुए कावड़ मेला ड्यूटी में नियुक्त किया जाए l कांवड़ मेले हेतु बाहर से आने वाले पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के रहने खाने की उचित व्यवस्था की जाए ताकि वो अपने ड्यूटी सही से कर सके। सर्किल के समस्त क्षेत्राधिकारी मोहर्रम के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए जाएंगे।
श संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। ताजिया और जुलूस के मार्गों का पूर्व में ही निरीक्षण कर और आवश्यकतानुसार यातायात प्रबंधन की व्यवस्था की जाएगी। मोहर्रम के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए स्थानीय समुदाय के साथ समन्वय स्थापित किया जाए। कांवड़ मेले के द्वारा कुछ आपराधिक गिरोह सक्रिय हो जाते है सम्बन्धित एसओ अपनी पुलिसिंग एंव सूचना संकलन को बढाये और सायं के समय देर रात्रि तक जनपद में आगमन एंव प्रस्तान करने वालों पर सतर्क दृष्टी बनायें। सोशल मीड़िया पर प्रसारित होने वाली घटनाओं का संज्ञान लिया जाये घटना अगर सत्य प्रतीत होती है तो नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाये। इस मौके पर एसपी सिटी एसपी देहात समस्त क्षेत्राधिकारी व कोतवाली में थाना प्रभारी मौजूद थे।
