– कनखल से चोरी की गई बाइक भी बरामद
 हरिद्वार ।
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में तीन दिन पहले चोरी करने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया । उनके कब्जे से एक सप्ताह पहले कनखल क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। पूछताछ करने के बाद आरोपितों का मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया । आरोपितों के विरुद्ध आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं।
ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि  दीपक शर्मा पुत्र प्रकाश शर्मा निवासी हनुमन्तपुरम दक्ष मंदिर रोड  कनखल  ने तहरीर देकर बिल्डिंग जिम पावर हाउस प्रेमनगर आश्रम के पास छत से दो जुलाई को एसी यूनिट में लगे तांबे का पाइप चोरी कर ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया था। चोरों की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया । टीम में शामिल प्रभारी चौकी रेल नवीन नेगी ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर चोरों की पहचान के प्रयास किए साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया । गत रात्रि टीम ने  शिवमूर्ति के पास सिंचाई विभाग कॉलोनी से  चेकिंग पर दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल में आ रहे दो संदिग्धो को रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगे पर सफल नहीं हो पाए । आरोपितों के कब्जे से थैले में तांबे का तार बरामद हुआ । कोतवाली लाकर पूछताछ करने पर आरोपियों ने खुलासा किया कि इसे दो दिन पहले चोरी किया था जिसे बेचने की फिराक में थे। मोटरसाइकिल के कागज न होने पर सख्ती से पूछताछ की गई तो आरोपितों खुलासा किया 28 जून को राजा गार्डन मांगेराम की पुलिया के पास से चोरी की थी। संबंधित थाने से जानकारी लेने पर पता चला कि वाहन स्वामी की ओर से चोरी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पकड़े गए मोहसिन उर्फ हाथी पुत्र मोहव्वत निवासी ग्राम गाडोवाली  पथरी हरिद्वार व तसव्वर  पुत्र अब्दुल हकीम निवासी गायत्री विहार निकट आशियाना होटल के पास सराय ज्वालापुर  हरिद्वार पहले भी चोरी के मामलों में आधा दर्जन से ज्यादा बार जेल जा चुके हैं अलग-अलग थानों पर मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ के बाद मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।