हरिद्वार(मन्जु नेगी )।
बहादराबाद ब्लॉक के ग्राम गढ़मीरपुर में महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड की उत्तराखंड महिला समेकित विकास योजना के अंतर्गत लगाई गई दलिया व मसाला यूनिट का संचालन कर महिलाएं अपने गांव परिवेश में ही अपने जीने के लिए आजीविका जुटा रही है। योजना के अंतर्गत गांव में ही तीन दलिया व मसाला यूनिट की स्थापना की गई है एवं साथ ही महिला स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर अपने गांव में ही अपनी आजीविका कमाने के अवसर सरकार द्वारा प्रदान किए गये है। योजना की लाभार्थी फातिमा व नजमा ने बताया कि पहले हम गांव की महिलाओं को सिडकुल व हरिद्वार के अन्य औद्योगिक इकाइयों में अपने बच्चों के लिए पैसे कमाने जाना पड़ता था जिससे उनका घर चल सके परंतु सरकार की महिला समेकित विकास योजना से उनको अपने गांव में ही अपनी आजीविका कमाने का अवसर मिला है जिससे उन्हें काफी सुलभता हो रही है एवं साथ ही साथ वह अपने गृह कार्यों में भी ध्यान दे पा रही हैं। योजना की कार्यवाही संस्था रजत शहरी एवं ग्रामोत्थान संस्थान की अध्यक्षता कनिका शर्मा ने बताया कि उक्त योजना से महिलाओं को जोड़कर संस्थान का फील्ड नेटवर्क और भी मजबूत हुआ है एवं महिलाओं द्वारा समय-समय पर अपने गृह परिवेश में ही कुछ व्यावसायिक गतिविधि आयोजित करने का जो निवेदन संस्थान से किया गया था वह महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग की उत्तराखंड महिला समेकित विकास योजना से सरकार किया जा सका है संस्थान विभाग का बहुत आभारी है, भविष्य में जल्द ही जनपद के अधिकारियों द्वारा महिलाओं द्वारा परियोजना में तैयार किए गए उत्पाद उनके घर पर इस्तेमाल करने हेतु अनुरोध किया जायेगा।
