-पहलगाम की घटना के बाद यात्रियों की संख्या आई कमी : महाराज
हरिद्वार(मन्जु नेगी)।
लोक निर्माण, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई, संस्कृति, ग्रामीण निर्माण, पंचायतीराज, जलागम प्रबन्धन,बाढ$ नियंत्रण एवं भारत—नेपाल नदी परियोजना मंत्री सतपाल महाराज ने गुरुवार को ऋषिकुल मैदान पहुॅचकर चारधाम यात्रा पंजीकरण केन्द्र का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पंजीकरण केन्द्र पर यात्रियों की सुविधा हेतु पंजीकरण काउण्टर, बैठने, पेयजल, शौचायलय, चिकित्सा, सुरक्षा आदि व्यवस्थाआें का जायजा लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा—निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।
पर्यटन मंत्री ने देश—विदेश से चार धाम यात्रा हेतु पंजीकरण केन्द्र पहुॅचे श्रद्धालुआें से वार्ता करते हुए विभिन्न विषयों पर फीडबैक लिया तथा सभी की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। पंजीकरण केन्द्र पहुुॅचे सभी श्रद्धालुआें ने पंजीकरण हेतु किये गये इन्तजामात की भूरी—भूरी प्रशंसा की। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों को पंजीकरण कराने में किसी भी प्रकार की परेशानी या असुविधा न हो तथा आने वाले श्रद्धालु अपने साथ सुखद यादें लेकर जायें।
महाराजश्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पहलगांव आतंकवादी हमले के बाद यात्रियों की संख्या में कमी आई थी, परन्तु अब धीरे-धीरे यात्रियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी चारधाम यात्रा पर बड$ी संख्या में यात्रियों के आने की संभावना है। अभी तक यमनोत्री धाम में 5,08,04१ (पांच लाख आठ हजार इकतालीस) गंगोत्री धाम में 5,59,27२ (पांच लाख उनसठ हजार दो सौ बहत्तर) केदारनाथ धाम में 1,4,9१ (दस लाख चालीस हजार नौ सौ एक) बद्रीनाथ धाम में 9,46,6१९ (नौ लाख छियालीस हजार छह सौ उन्नीस ) एवं हेमकुण्ड साहिब में 6१,8२2 (इकसठ हजार आठ सौ बाईस) श्रद्धालुआें सहित कुल 3१,16,6५5 (इकतीस लाख सोलह हजार छह सौ पचपन) श्रद्धालु अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। उन्होंने बताया कि अभी तक यमनोत्री धाम में 2,1,9८ (दो लाख दस हजार नौ सौ आठ) गंगोत्री धाम में 1,9६,20 (एक लाख छियानबे हजार दो सौ) केदारनाथ धाम में 4,5३,4१४ (चार लाख तिरेपन हजार चार सौ चौदह) एवं बद्रीनाथ धाम में 2,9४,8६4 (दो लाख चौरानबे हजार आठ सौ चौसठ) अभी तक कुल 1१,5५,38६ (ग्यारह लाख पचपन हजार तीन सौ छियासी) श्रद्धालु दर्शन कर चुके है। उन्होंने बताया कि हेमकुण्ड साहिब के दर्शन के लिए 6१ हजार 8२2 श्रद्धालुआे द्वारा अपना पंजीकरण कराया गया है।
मंत्री ने बताया कि कैलाश मानसरोवर यात्रा भी शुरू होने वाली है। 25 यात्री कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जायेंगे। उन्होंने बताया कि यह यात्रा लिपुलेख होते हुए जाएगी। उन्होंने बताया कि एेंसी व्यवस्था की गई है कि भारत के लिपुलेख से भी यात्री कैलाश मानसरोवर के दर्शन कर पायेंगे। इस दौरान जिलाधिकारी कर्मेन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल, तहसीलदार सचिन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
