-हरियाणा से आए थे एटीएम उखाड़ने बदमाश
हरिद्वार(चंद्रशेखर जोशी)।
हरियाणा से एटीएम चोरी करने आए बदमाश पुलिस की सजकता से सफल नहीं हो पाए। एटीएम में 25 लाख की नगदी थी। बदमाशों के कब्जे से एटीएम को काटने के औजार व फर्जी नंबर की कार बरामद की। वारदात में शामिल एक बदमाश फरार हो गया जबकि दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ करने के बाद मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया । पकड़े गए बदमाशों के अपराधिक इतिहास की कुंडली खंगाली जा रही है।
कनखल थाना परिसर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल पत्रकार वार्ता मेंपंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से लाखों की चोरी प्रयास की जानकारी दी । एसएसपी ने बताया की गत रात्रि कनखल पुलिस गश्त करती हुये देश रक्षक से दादूबाग की तरफ आ रही थी। पीएनबी एटीएम के पास से एक युवक भागता दिखाई दिया व एटीएम के बाहर एक कार पीएनबी बैंक जगजीतपुर ब्रान्च के सामने खडी थी। एटीएम का शटर बाहर से बन्द होने के बाद भी अन्दर से आवाज आने पर पुलिस टीम ने पास जाकर सुना तो अन्दर से खटपट की आवाज सुनायी दी। टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए शटर को बाहर से लॉक कर दिया तथा अन्य फोर्स के मौके पर पहुंचने पर शटर को खोला गया तो अन्दर दो युवक मौजूद थे। आधा एटीएम गैस कटर से काटा गया था धुआं फैला हुआ था। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने दोनो बदमाशो को दबोच लिया। कार पर फर्जी नम्बर प्लेट पायी गई। पूछताछ मे बताया कि आरोपी नशे के आदी है। एटीएम लूटने के इरादे से हरियाणा से हरिद्वार आये थे। एटीएम काटने का यू ट्यूब से तरीका सीख इन्होंने दो-तीन दिन पहले से रैकी की और आज योजना को अन्जाम देने आये थे लेकिन गश्त में मुस्तैद जवानों ने इनका प्लान फेल कर दिया। । पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम कार्तिक राणा पुत्र राजेंद्र राणा निवासी विकासनगर सैक्टर 29 पानीपत हरियाणा व धीरज पुत्र जयपाल निवासी राजीव कॉलोनी हासी रोड़ करनाल हरियाणा बताए। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
