हरिद्वार ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर नशा विरोधी अभियान के तहत संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर स्थित मेडिकल स्टोर में छापा मार कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाइयां वी इंजेक्शन बरामद की है आरोपित मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश किया।
एसएसपी के निर्देश पर समाज को नशामुक्त करने के लिए जनपद स्तर पर लगातार किए जा रहे प्रयासों के बीच एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, ड्रग्स विभाग व ज्वालापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्राम सराय में इमामबाड़ा चौक के पास रजत मेडिकल स्टोर में छापेमारी की। मेडिकल स्टोर में तलाशी के दौरान टीम को काफी संख्या में नशीली गोलियां इंजेक्शन व सिरप बरामद हुए ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने मेडिकल स्टोर से बरामद प्रतिबंध दवाइयां की जांच करने के बाद नशे में इस्तेमाल होने की पुष्टि की। संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर संचालक रजत बब्बर को हिरासत में लेकर नशीली दवाइयों व नशीले इंजेक्शनों के साथ-साथ स्वास्थ्य चार हजार नगदी भी बरामद की। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज किया गया है। मेडिकल संचालक रजत बब्बर पुत्र विनोद बब्बर निवासी अंबेडकर नगर ज्वालापुर का मेडिकल करवा कर कोर्ट पेश किया।
