हरिद्वार।
फागुन कांवड़ मेला शुरु होने के साथ पुलिस प्रशासन ने जाम के झाम से बचने के लिए यातायात प्लान में परिवर्तन किया गया। 18 फरवरी तक तीर्थनगरी में आने वाले वाहनों को निर्धारित रूट पर ही आने दिया जाएगा। वाहनोंं को अलग—अलग पार्किंग में खड़े करने की अनुमति होगी।
एसएसपी अजय सिंह ने अधीनस्थों के साथ बैठक कर फागुन कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए यातायात प्लान पर चर्चा करने के बाद मेला समाप्ति तक नए यातायात प्लान को लागू कर दिया । नए रूट में हरिद्वार सिडकुल से बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद की आेर जाने वाले भारी वाहनों का रूट बहादराबाद— रूड$की – पुरकाजी – मुजफ्फरनगर- जानसठ – मीरापुर बिजनौर होगा। वापसी मार्ग भी यही रहेगा। ’देहरादून ऋषिकेश से बिजनौर, नजीबाबाद, मुरादाबाद जाने वाले भारी वाहनों का रूट देहरादून ऋषिकेश मोहण्ड चौकी बिहारीगढ$ सहारनपुर देवबंद बागोवाली चौराहा भोपा बाईपास आेवर ब्रीज बिलासपुर कट जानसठ मीरापुर मोंटी तिराहा बिजनौर रहेगा। वापसी इसी मार्ग से होगा। हरिद्वार से बिजनौर नजीबाबाद की आेर जाने वाले छोटे वाहनों का रूट सिंहद्वार चौक जगजीतपुर फेरूपुर लक्सर बालावाली मण्डावर बिजनौर रहेगा। इसी मार्ग से वापसी होगी। ’देहरादून ऋषिकेश से बिजनौर नजीबाबाद मुरादबाद जाने वाले छोटे वाहनों का रूट नेपाली फार्म रायवाला भूपतवाला रोड$ी बेलवाला आनन्दवन समाधी कट से फ्लाई आेवर के ऊपर ऋषिकुल हाईवे सिंहद्वार चौक जगजीतपुर फेरूपुर लक्सर बालावाली मण्डावर बिजनौर रहेगा। इसी मार्ग से वापसी रहेगा। देहरादून ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट व पार्किंग नेपाली फार्म तिराहा रायवाला भूपतवाला दूधाधारी तिराहा से आते हुए लालजीवाला पार्किंग में खड़े होंगे। नजीबाबाद की आेर से हरिद्वार आने वाले वाहनों का रूट व पार्किंग चिडि$यापुर श्यामपुर 4$2 डावर्यजन से आते हुए गौरीशंकर नीलधारा पार्किंग में खड़े होंगे। दिल्ली की आेर से हरिद्वार आने वाले वाहनों का रूट व पार्किंग दिल्ली मेरठ मुजफ्फरनगर नारसन मंगलौर कोर कालेज बहादराबद हरिद्वार से आते हुए अलकनन्दा दीनदयाल, पंतद्वीप चमकादड$ टापू में खड़े होंगे। पंजाब हरियाणा की आेर से हरिद्वार आने वाले वाहनों का रूट पंजाब हरियाणा सहारनपुर मण्डावर भगवानपुर सालियर बिजौली चौक से होते हुए नगला इमरती कोर कालेज बहादराबाद बाईपास हरिद्वार से होते हुए अलकनन्दा दीनदयाल, पंतद्वीप, चमकादड$ टापू में खड़े होंगे।
रोडवेज बसों हेतु यातायात प्लान
देहरादून से हरिद्वार आने वाली रोडवेज बसों को मोतीचूर पार्किंग में पार्क कराया जायेगा। देहरादून से दिल्ली, मेरठ व मुजफ्फरनगर की आेर जाने वाली रोडवेज की बसें डाटकाली मंदिर मोहण्ड बिहारीगढ$ होते हुए जायेगी। देहरादून ऋषिकेश से नजीबाबाद जाने वाली रोडवेज की बसें नेपाली फार्म रायवाला हरिद्वार सिंहद्वार जगजीतपुर फेरूपुर सुल्तानपुर लक्सर बालावाली बिजनौर नजीबाबाद से होते हुए आयेंगे। दिल्ली मेरठ से हरिद्वार आने वाली रोडवेज की बसें अपने निर्धारित मार्ग से आकर रोडवेज बस स्टेशन में पार्क होगी। पंजाब हरियाणा की आेर से आने वाली रोडवेज की बसें अपने निर्धारित मार्ग में चलेंगी।
