-गर्भवती महिलाआें को मिले हर सुविधा, सांसद निधि से उपकरण खरीदने के दिए निर्देश
हरिद्वार।
लोक सभा सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में मेला नियत्रण कक्ष सीसीआर के सभा कक्ष में जिला विकास समन्व्य एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई जिसमें विभिन्न विभागों के माध्यम से केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जल कल्याणकारी योजनाआें की विभागवार समीक्षा की गई तथा पूर्व बैठक में दिए गये निर्देशों में की गई कार्यवाही की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक से पूर्व माननीय सासंद ने संविधान निर्माता डा.भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प माला अर्पित करते हुए उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समीक्षा करते हुए सांसद त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा कई महत्वकांक्षी योजनांए संचालित हो रही हैं, उन योजनाआें का लाभ आम जन तक पहुँचाने के लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ धरातल पर कार्य करना सुनिश्चित करें ताकि योजना का लाभ आम जनमानस तक पहुॅच सके। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आपसी समन्वय के आभाव में कोई भी जन कल्याणकारी योजना बाधित नहीं होनी चाहिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिए कि गर्भवती महिलाआें को रेफर न किया जाए इसके लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए साथ ही जनपद के सभी चिकित्सालयों में किसी भी उपकरण आदि की जरूरत हो तो सासंद निधि से धनराशि अवमुक्त कर दी जाएगी साथ ही चिकित्सालयों में एंटी रेबीज डोज एवं टीबी की दवाइयों के उपलब्धता के बारे में जानकारी ली।
बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सांसद को आश्वत किया कि उनके द्वारा जो भी दिशा निर्देश दिए गये है उनका सम्बंधित विभागों से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, हरिद्वार मेयर किरण जैसल, विधायक हरिद्वार मदन कौशिक, विधायक मंगलौर काजी निजामुद्दीन,विधायक झबरेड$ा वीरेन्द्र जाति, विधायक पिरान कलियर फुरकान अहमद,विधायक रानीपुर आदेश चौहान,विधायक रुड$की प्रदीप बत्रा,विधायक हरिद्वार ग्रामीण अनुपमा रावत,जिलाध्यक्ष हरिद्वार आशुतोष शर्मा, जिलाध्यक्ष रुड$की डा.मधु सिंह, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा,मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्रा,एचआरडीए सचिव मनीष सिंह,मुख्य नगर आयुक्त रुड$की राकेश चंद्र तिवारी,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश सहित जनप्रतिनिधि,अध्यक्ष नगर पालिका आेर अध्यक्ष नगर पंचायत,समिति के सदस्य एवं जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद थे।
