-हरिद्वार, रुड$की व सहारनपुर में कर चुके हैं वारदात
हरिद्वार।
कनखल थाना क्षेत्र में दो चैन स्नैचिंग की घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपितों के कब्जे से महिलाआें से झपटी गई चैन बरामद की। पकड़े गए आरोपितों के विरुद्ध अन्य शहरों में चैन स्नैचिंग के मुकदमे दर्ज हैं। दोनों नशा करने के आदी हैं। पूछताछ करने के बाद मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पकड़े गए आरोपी सहारनपुर उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
कनखल थाना प्रभारी मनोहर सिंह रावत ने बताया कि 2 सितम्बर को मधु बिहार कालोनी जमालपुर ने तहरीर दी गई कि दो मोटरसाइकिल सवार दुकान के अंदर सामान लेने के बहाने आए तथा गले से चैन छीनकर फरार हो गए। 4 अक्टूबर को मिश्रा गार्डन निवासी महिला ने तहरीर दी गई कि दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों ने पता पूछने के बहाने उनके गले से चैन छीन ली। दोनों घटनाआें का मुकदमा दर्ज करने के बाद टीमों का गठन कर खुलासे के लिए लगाया गया। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया। सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्धों को चिन्हित किया गया। गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने बैरागी कैम्प क्षेत्र से दोनों आरोपितों को दबोचा। पूछताछ में दोनों चैन स्नैङ्क्षचग की घटनाआें को करना स्वीकार किया तथा आरोपितों से चोरी की गई पीली धातु की चैनें बरामद की गईं। थाने लाकर पूछताछ करने पर अपने नाम शुभम मिश्रा पुत्र $ मुकेश मिश्रा निवासी हनुमान नगर बेहट सहारनपुर व $चांद अजमल पुत्र असलम निवासी हुसैन बस्ती संजय बिहार कालोनी मंडी सहारनपुर बताया। शुभम के विरुद्ध आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं जबकि चांद पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। दोनों नशा करने के आदी हैं। नशा की जरुरत पूरा करने के लिए वारदात को अंजाम देते थे।
