हरिद्वार।
दिल्ली पब्लिक स्कूल रानीपुर में 33वां अन्तर्विद्यालयी आशु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें हरिद्वार एवं आस—पास के 21 विद्यालयों से लगभग एक हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया।
भारतीय परिवेश लगातार परिवर्तित हो रहा है ऐसे में बच्चों की काल्पनिक उडन भी निरंतर बढ$ती जा रही है इसी उड$ान को पंख देने हेतु दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा आयोजित इस कला प्रतियोगिता में विभिन्न विषयों जैसे पार्क में एक दिन, मेरे पालतू जानवर, यदि मैं जानवरों से बात कर सकता, किसी लोककथा का श्य, मेरी सबसे अच्छी मित्र, प्रौद्योगिकी रहित दुनिया, मेरे शहर का बदलता स्वरूप, भारत 2४0:मेरा विजन, हरिद्वार- जहाँ आध्यात्मिकता गंगा से मिलती है, मेरा खुशियों भरा स्थान, भारत के पर्व एवं त्योहार, भारत की सांस्तिक विरासत आदि पर बच्चों ने चित्र कला के माध्यम से अपनी अभिव्यक्तियों को कागज पर पेंसिल एवं रंगो द्वारा सुन्दर एवं मनमोहक चित्र बनाए। किसी ने हरिद्वार का आेम घाट बनाया तो किसी ने हरकी पौड़ी का सुंदर चित्रण किया प्रातिक श्यों से लेकर जीव—जंतुआें अंतरिक्ष, गंगा के पावन तटों, लोककथाआें के श्य एवं विकसित भारत के मनमोहक श्य बनाएं। छोटे बच्चों ने अपने मनपसंद कार्टून चरित्रों एवं परियों की भी चित्रकारी भी की । बच्चों का उत्साह एवं रचनात्मकता देखते ही बन रहा था। रगंबिरंगे परिधानों में विभिन्न स्कूलों से आए बच्चे मैदान में पुष्पों की भांति पुलकित हो रहे थे।
डीपीएस रानीपुर के प्रधानाचार्य डा. अनुपम जग्गा ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। डीपीएस रानीपुर द्वारा पिछले 3२ वर्षों से यह प्रतियोगिता निरंतर आयोजित की जाती रही है। इस प्रतियोगिता में बच्चों के साथ साथ शिक्षकों एवं अभिभावकों को भी इसमें भाग लेने का अवसर दिया जाता है। प्रतिभाग करने वाले विद्यालयों में मोंटफोर्ट रुड$की, गुरुनानक एकेडमी, यूपीएस, साई संस्कार,
शीफील्ड, बटरफ्लाई, होली एंजेल्स, सेंट मैरी, मुंजाल, दीक्षा राइजिंग स्टार, माँ वैष्णो देवी जूनियर हाईस्कूल, आर्यन हेरिटेज स्कूल, क्रिसेंट पब्लिक स्कूल, पुलिस माडर्न सीनियर सेकेंडरी स्कूल, श्री राम विद्या मंदिर, न्यू सेंट थोमस रोशनाबाद, मां सरस्वती, शिवालिक हाइट्स, आकांक्षा, आचार्यकुलम व डीपीएस रानीपुर ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का संयोजन डीपीएस रानीपुर के कला विभाग द्वारा किया गया। परिणामों की घोषणा जनवरी माह में की जाएगी।
