हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी सम विश्वविद्यालय क्रीडा परिषद तथा शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के अन्तर्गत अध्ययनरत छात्र गौरव चौधरी ने यूपी स्टेट कुश्ती चैंपियनशिप मे गोल्ड मेडल प्राप्त करके विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. हेमलता कृष्णमूर्ति ने अपने बधाई सन्देश मे छात्र को उन्नत जीवन एवं श्रेष्ठ प्रदर्शन से उच्चतम उपलब्धि प्राप्त करने तथा विश्वविद्यालय का मान बढ़ाने पर छात्र को सम्मानित करने की बात कही। क्रीडा परिषद के सचिव एवं विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विपुल शर्मा ने गौरव चौधरी को इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता मे भाग लेना खिलाड़ी की प्रतिभा का परीक्षण है, जहां खिलाडी अनेक प्रकार की कठिनाई एवं चुनौतियों का सामना करते हुए प्रतियोगिता में भाग लेता है। शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्र के जीवन में यह चुनौती आेर भी जटिल एवं अधिक परिश्रम युक्त बन जाती है। कुश्ती टीम के कोच सुनील कुमार ने छात्र गौरव चौधरी द्वारा अर्जित की गई उपलब्धि की पुष्टि की है।
इस अवसर पर परीक्षा नियन्त्रक एवं वित्त अधिकारी प्रो. एलपी पुरोहित, डीन, योग एवं शारीरिक शिक्षा संकाय प्रो. सत्यदेव निगमालंकार, प्रो. देवेन्द्र कुमार गुप्ता, डा. अनुज कुमार, शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज, महामंत्री नरेन्द्र मलिक, शशिकान्त शर्मा, कुलदीप कुमार, विरेन्द्र पटवाल, प्रभारी, स्थापना डा. सचिन पाठक, अरविन्द कुमार, अमित कुमार, नवीन कुमार, ओमेन्द्र धीमान, रूपेश पन्त सहित शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने गौरव चौधरी को इस उपलब्धि पर बधाई दी। क्रीडा परिषद के संयोजक डा. शिवकुमार चौहान ने बताया कि ग्रीको रोमन स्टाइल मे 87 किग्रा. भार वर्ग मे गौरव चौधरी ने यह गोल्ड मेडल अर्जित किया है। यह प्रतियोगिता 21—23 नवम्बर तक बागपत मे आयोजित की गई थी।
