हरिद्वार।
हैलोनिक्स टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत आदर्श युवा समिति द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगजीतपुर एवं राजकीय प्राथमिक विद्यालय सराय में विद्यालय भवन सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया।
हैलोनिक्स के मानव संसाधन प्रबंधक जितेन्द्र दास ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल भवनों का नवीनीकरण नहीं,बल्कि एक एेसा वातावरण बनाना है जहां बच्चे उत्साहपूर्वक शिक्षा ग्रहण करें और अपने सपनों को साकार करें।
इस अवसर पर आदर्श युवा समिति अध्यक्ष लखबीर सिंह ने कहा कि समिति द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किया जा रहा यह प्रयास प्रशंसनीय है। इन विद्यालयों में कक्षा कक्षों का सुधारीकरण, नए एमडीएम शेड का निर्माण, बिजली की फिटिंग, प्लास्टर कार्य, फर्श पर कोटा पत्थर लगाने का कार्य, शौचालय सुधारीकरण कार्य, चारदीवारी सुधारीकरण कार्य, पेंटिंग एवं बाला पेंटिंग कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर हैलोनिक्स से श्रीमती रुचि एवं विनित, जगजीतपुर के प्रधानाध्यापक योगेश चौहान,जगजीतपुर पार्षद मनोज,विद्यालय प्रबन्धन समिति की अध्यक्षा श्रीमती प्रियंका यादव एवं सराय के प्रधानाध्यापक उदयभान, आदर्श युवा समिति की आेर से प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंग्रेज सिंह,नितिन बडोनी,पवन सैनी, विपिन सिंह, रेखा रानी, विजया, राहुल, रंजन आदि सहित विद्यालय स्टाफ एवं छात्र-छात्राएँ कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
