हरिद्वार।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को जिला मुख्यालय परिसर, रोशनाबाद से शहीद सम्मान यात्रा 2.0 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 05 अक्टूबर 225 को गढ़वाल राइफल्स रेजीमेंट सेंटर, लैंसडाउन में शहीद सम्मान समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा शहीद सैनिकों की वीर नारियों एवं आश्रितों को ताम्रपत्र भेंट कर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इस यात्रा के तहत 25 सितंबर से 04 अक्टूबर तक प्रदेशभर के शहीद सैनिकों के घर-आंगन की मिट्टी एकत्रित की जा रही है, जो लैंसडाउन में आयोजित समारोह में सम्मिलित की जाएगी।
जनपद हरिद्वार के दो वीर सैनिक शहीद नायक प्रदीप कुमार, निवासी ग्राम गदरजु, ब्लाक नारसन, जो 27 अक्टूबर 223 को सिक्किम क्षेत्र में शहीद हुए। शहीद हवलदार सोनित कुमार सैनी, निवासी ग्राम धनौरी, ब्लाक रूड$की, जो 11 अक्टूबर 221 को अरुणाचल प्रदेश के हुकुम पानी क्षेत्र में शहीद हुए।
दोनों शहीदों के घरों से एकत्र की गई मिट्टी को शहीद सम्मान यात्रा 2.0 के तहत लैंसडाउन रवाना किया गया।
विंग कमांडर (सेनि) डा. सरिता पंवार ने बताया कि पहली शहीद सैन्य सम्मान यात्रा के उपरांत यह दूसरी चरण की यात्रा है, जिसके माध्यम से शहीदों के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके परिजनों का सम्मान किया जा रहा है।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, 31 यूके एनसीसी बटालियन के सूबे सुभाष सिंह, हवलदार चुख बहादुर, पूर्व सैनिक, गणमान्य नागरिक तथा ब्लाक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
