हरिद्वार।
ज्वालापुर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने वाले फरार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ करने के बाद मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। मूल रूप से बिहार के रहने वाले युवक को पुलिस लगातार दबिश देकर गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा ने बताया कि 2१ जुलाई को क्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति ने तहरीर देकर अपनी नाबालिक बेटी से दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। फरार आरोपी प्रकाश केशव पुत्र केशव निवासी जुर्स कन्ट्री ज्वालापुर मूल रुप से सीता बदरिया निकट सब्जी मंडी थाना सिवान बिहार का रहने वाला है। नाबालिग से दुष्कर्म में फरार टीमों ने आरोपी के मूल निवास पर भी दबिश दी गयी पर उसका कुछ पता नही चला। आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया था जो लगातार अपने ठिकाने बदल के रह रहा था व आरोपी के रिश्तेदारों अन्य संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी गई। फरार आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया था। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को सिडकुल क्षेत्र में देखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने टीम ने सादे कपड़ों में क्षेत्र की घेराबंदी कर फरार आरोपी प्रकाश केशव को सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली लाकर पूछताछ करने के बाद मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
