हरिद्वार।
गायत्री विद्यापीठ शांतिकुंज के १४ स्काउट व १९ गाइड कक्षा ९ से ११ तक के छात्र-छात्राओं को भारत स्काउट एवं गाइड संगठन द्वारा राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किए गए। यह राज्यपाल पुरस्कार २०२३—२४ के लिए है। इन सभी विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया गया, जो उनकी अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भावना का प्रतीक है। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने अखिल विश्व गायत्री परिवार की मुखिया शैल दीदी ने भेंट की। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रमाण—पत्र प्रदान कर आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर गायत्री विद्यापीठ की अभिभावक शैली दीदी ने कहा कि स्काउट-गाइड आंदोलन के माध्यम से विद्यार्थी सेवा, अनुशासन और आत्मनिर्भरता के मूल्यों को आत्मसात करते हैं। यह सम्मान इन विद्यार्थियों के साथ पूरे विद्यापीठ परिवार का गौरव है। गायत्री विद्यापीठ व्यवस्था मण्डल की प्रमुख शेफाली पंड्या, प्रधानाचार्य सीताराम सिन्हा सहित विद्यापीठ परिवार ने भी विद्यार्थियों को इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई दी। राज्यपाल पुरस्कार पाने वाली स्तुति पण्ड्या, शुभ्रा ध्रुव, श्यामा तोमर सहित गाइड तथा वेदांश पटेल, भूपेंद्र पटेल, यजुर पटेल, सौम्य नेताम, कृष्णा पाटीदार, गगन, अभिषेक सहित १४ स्काउट हैं।
