-चंडी देवी मंदिर के रास्ते पर अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई
लालढांग।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा वन विभाग, मंदिर समिति के अधिकारी / सदस्य एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ माता चण्डी देवी मंदिर का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर के पैदल मार्ग पर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाया गया। दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों को निर्धारित सीमा से आगे बढ$ाकर दुकान का सामान रास्ते पर फैलाया गया था, जिससे श्रद्धालुआें को आने—जाने में असुविधा हो रही थी। पुलिस ने उक्त दुकानदारों को नोटिस के माध्यम से अतिक्रमण न करने की हिदायत दी गई थी, परंतु उन्होंने जान बूझकर आदेशों की अवहेलना करते हुए मंदिर परिसर में अपनी दुकानों के बाहर सामान लगाने के कारण श्रद्धालुआें को परेशानी का सामना करना पड$ रहा था। जिससे सार्वजनिक मार्ग पर आवागमन बाधित हो रहा था और दुर्घटना की संभावना भी उत्पन्न हो गई थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए थाना श्यामपुर ने अतिक्रमण करने वाले$ अशोक पुत्र मुलकराज निवासी हर की पैड$ी , मोहित पुत्र विजय कुमार उर्फ टुल्ली निवासी नानकवाड$ा विष्णुघाट, विनोद ठाकुर पुत्र मोहन सिंह निवासी कनखल, अनूप पूनिया पुत्र शिवबालक सिंह निवासी ब्रह्मपुरी, गीता पत्नी स्व. हिमांशु अरोड$ा निवासी ग्राम कांगड$ी थाना श्यामपुर के विरुद्ध तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा , व.उ.नि. मनोज रावत,उ.नि. देवेंद्र सिंह तोमर,हे.का. अनिल कुमार का, अनिल रावत शामिल थे।
