haridwar- mansa davi par shubh hua bagdad ka samya ki photo video sa le gaya ha photo sandeep sharma haridwar phon-09837410381

-करंट फैलने की अफवाह से मची भगदड
-पांच की हालत गंभीर हायर सेंटर रेफर
-मृतकों के आश्रितों को दो—दो लाख व घायलों को 50—50 हजार देने की घोषणा
-मुख्यमंत्री ने दिए घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश
हरिद्वार ।
मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड
तीर्थनगरी में रविवार को लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। गंगा स्नान कर मनसा देवी मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या निरंतर बढ$ रही थी। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं से खचाखच भरा हुआ था । मंदिर जाने वाले पैदल मार्ग पर यात्रियों की अधिक संख्या होने से भीड$ का दबाव मार्ग पर बना था । मनसा देवी मंदिर से करीब सौ मीटर पहले सुबह नौ बजे अचानक करंट फैलने की अफवाह से भगदड$ मच गई। मंदिर मार्ग में सीढ़ी होने की वजह से श्रद्धालुओं को संभलने का मौका तक नहीं मिला। एक दूसरे पर गिरना शुरू हुए जिससे कुछ यात्री नीचे गिर गए और नीचे गिरे यात्रियों को उठाने का मौका तक नहीं मिला । उन्हीं के ऊपर से सैकड़ों यात्री इधर से उधर हो गए । घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आया। तत्काल मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रण कर एम्बुलेंस के जरिए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। मंदिर मार्ग आवागमन के लिए दोनों तरफ से रोक दिया गया। पुलिस प्रशासन के साथ एसडीआरएफ व फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने भी राहत कार्यों में बढ$ चढ$कर हिस्सा लिया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल अपने सहयोगी कर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंच कर राहत कार्यों में दिशा निर्देश दिए । जिला अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने घायलों को तत्काल उपचार के लिए भर्ती किया। पांच घायलों की हालात गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स में भेजा गया। अस्पताल में जांच के दौरान छह श्रद्धालुओं को मृत घोषित किया। शवों को मोर्चरी में रखवा कर शिनाख्त के प्रयास किए गए। मृतकों की शिनाख्त आरूष (12) पुत्र पंकज उर्फ प्रवेश निवासी सौदा बरेली उत्तर प्रदेश, सकलदेव (18) बेचन निवासी अटरिया बिहार, विक्की (18) पुत्र रीकाराम सैनी निवासी ग्राम बिलासपुर कश्मीरी रोड नागलिया रामपुर उत्तर प्रदेश, विपिन सैनी (18) पुत्र रघुवीर ङ्क्षसह सैनी निवासी बसवा खेड$ी काशीपुर उत्तराखंड, वकील (38) पुत्र भरत ङ्क्षसह निवासी बोतल रुपवाबाद बाराबंकी उत्तर प्रदेश व श्रीमती शांति (45) पत्नी राम भरोसे बदायूं उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। घायलों की पहचान इंद्रदेव पुत्र महादेव निवासी पानीपत हरियाणा, श्रीमती दुर्गा देवी पत्नी निर्मला निवासी दिल्ली, श्रीमती शीतल पत्नी तेजपाल निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश, भूपेंद्र पुत्र मुन्ना लाल जिला बदायूं उत्तर प्रदेश, अर्जुन पुत्र सूरज निवासी सिविल लाइन मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, कुमारी कृर्ति पुत्री उमेश शाह मोतीहारी बिहार, राजकुमार पुत्र निदेशक मोतीहारी बिहार, अजय पुत्र संजय वाडियारपुर बिहार, रोहित शर्मा पुत्र कमलेश शर्मा निवासी मैनपुरी उत्तर प्रदेश, विकास पुत्र प्रेमपाल निवासी बरेली ्कैंट उत्तर प्रदेश, काजल पुत्री अर्जुन निवासी सिविल लाइन मुरादाबाद, आराधना पुत्री विनोद शाह निवासी भागलपुर बिहार, विनोद शाह पुत्र रोहित शाह निवासी भागलपुर बिहार, श्रीमती निर्मला पत्नी पंकज कुमार निवासी शीशगढ$ बरेली, विशाल पुत्र छेदा लाल निवासी रामपुर उत्तर प्रदेश, अनुज पुत्र अर्जुन निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, एकांकी पुत्री संजीव कुमार धामपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश, संदीप पुत्र रमेश निवासी मुरादाबाद उत्तर प्रदेश, रोशन लाल, श्रीमती दीक्षा निवासी रामपुर, अजय कुमार पुत्र सहदेव कुमार निवासी मुंगेर बिहार, मनोज शरण निवासी बरेली उत्तर प्रदेश के रुप में हुई। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पांच गंभीर घायलों की स्थिति गंभीर होने पर ऋषिकेश एम्स रेफर किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि मनसा देवी मंदिर मार्ग पर सुबह 9 बजे करंट की अफवाह फैलने से भगदड$ मची थी। घटनास्थल पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने पहुंचकर घायलों को तत्काल एंबुलेंस के माध्यम से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा । चिकित्सकों ने जांच के बाद छह श्रद्धालुओं को मृत घोषित किया जबकि पांच घायलों की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया। प्रशासन की आेर से घायलों को हर तरह की सुविधा उपलब्ध करवायी जा रही है। वीकेंड होने की वजह से तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या लाखों तक पहुंच जाती है। मरने वालों में चार उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे । एक बिहार व एक उत्तराखंड का निवासी था।
