-शनिवार के स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करने को जन मानस से उपाध्यक्ष ने की अपील
हरिद्वार।
कांवड मेला निपटने के बाद हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल ङ्क्षसह के नेतृत्व में कांवड$ पटरी मार्ग पर सफाई अभियान चलाया गया। शंकराचार्य चौक से गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के सामने तक चलाए गए सफाई अभियान में प्राधिकरण के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए और झाड लगाकर नहर पटरी पर फैली गंदगी को साफ किया। एचआरडीए उपाध्यक्ष अंशुल ङ्क्षसह ने बताया कि जैसा कि देखने में लग रहा था उससे कहीं ज्यादा यहां स्वच्छता अभियान चलाने की जरूरत है। उन्होंने स्थानीय जनता से भी आवाहन किया कि शनिवार को सुबह 7:३0 बजे सवर्धानंद घाट से कांवड़ पटरी ङ्क्षसह द्वार तक सफाई अभियान चलाया जायेगा। जिसमे जिला प्रशासन, नगर निगम व अन्य विभागों के अलावा सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और आम जनमानस का भी सहयोग आवश्यक है। अधिक से अधिक लोगों से स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग करने की अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर ङ्क्षसह ने स्वच्छ भारत का संकल्प सम्पूर्ण देशवासियों को दिलाया है। कहा कि जिला प्रशासन के स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग कर अपने शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करें। अंशुल सिंह ने बताया कि सफाई अभियान में प्रतिभाग करने वाले सभी आमजन को हैंड ग्लव्स और मास्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
