लालढांग।
हरेला पर्व पर विधायक हरिद्वार ग्रामीण अनुपमा रावत ने झिलमिल झील संरक्षण आरक्षित, रसियाबड यूनिट के वन कार्यालय के प्रांगण में पौधा रोपित किया। विधायक ने पौधारोपित कर सभी को हरेला पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित की।
हरेला पर्व पौधारोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से वन विभाग के महेश शर्मा, वन क्षेत्राधिकारी नेत्र सिंह, प्रभारी वन क्षेत्राधिकारी धर्मपाल सिंह रावत, वन दरोगा सूर सिंह रावत, वन दरोगा विनोद सैनी, प्रेम सिंह रावत, सचिन, रीना देवी, हिमांशु, वन आरक्षी बाबू सिंह, उपवन क्षेत्राधिकारी चिड़ियापुर रेंज हनुमंत प्रसाद द्विवेदी, वन दरोगा सुरमान सिंह नेगी, वही वन दरोगा वन टीम द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर, गैंडीखाता स्कूल में हरेला पर्व के अवसर पर पौधारोपण कर किया गया। वन विभाग की चिड़ियापुर रेंज के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में हरेला पर्व के शुभ अवसर पर पौधारोपण किया गया।
