-हथियारों की बल पर दिया वारदात को अंजाम
हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र में पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र के कर्मचारी को बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के नोक पर बैग लूट कर ले गए। बैग में सवा लाख की नगदी के अलावा कागजात में मोबाइल फोन था । पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जान शुरू कर दी है।
कोतवाली रानीपुर अंतर्गत सलेमपुर गेट के पास पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र में काम करने वाले बकार राव ने पुलिस में तहरीर देकर बाइक सवार बदमाशों पर लूट की घटना करने का मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में जानकारी दी कि चचेरा भाई शहजाद पीएनबी ग्राहक सेवा केंद्र संचालित करता है। उसका भाई किसी काम से अपने गांव चले गया था । गत रात्रि ग्राहक केंद्र बंद कर अपने कमरे में लौट रहा था । रास्ते में उसने रेस्टोरेंट में खाना खाया। रेस्टोरेंट से निकल कर वह कमरे में सोने के लिए जा रहा था तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आए और बैग को छीनने लगे । बदमाशों ने रिवाल्वर निकाल कर गोली मारने की धमकी देते हुए बैग को लूटकर बाईपास हाईवे की ओर फरार हो गए। वारदात के समय बदमाशों की बाइक के साथ दूसरी मोटरसाइकिल में भी दो युवक चल रहे थे। बैग में ग्राहक सेवा केंद्र से एकत्रित किया हुआ सवा लाख रुपए के अलावा कागजात व मोबाइल फोन था । कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। वारदात को अंजाम देने वाला ग्राहक सेवा केंद्र की गतिविधि से वाकिफ था। रेस्टोरेंट में खाना खाने आने तक एक अन्य युवक भी था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाएंगे जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
