हरिद्वार।
वर्ष 20२7 में तीर्थनगरी में आयोजित होने वाले अर्धकुंभ मेला की तैयारियों के लिए आवश्यक संसाधनों की जानकारी एकत्र करने एवं प्रस्तावों को अंतिम रुप देने के लिए पुलिस महानिरीक्षक व नोडल अधिकारी अर्ध कुम्भ मेला—2027 डा. निलेश आनन्द भरणें की अध्यक्षता में सीसीआर भवन में बैठक आयोजित की गई। मेंले में कॢमयों को संबंधी प्रशिक्षण दिए जाने के रोडमेप को भी किया जाएगा। ’आवश्यक फोर्स, निर्माण कार्य उपकरण इत्यादि के संबंध में की चर्चा की गई।
नोडल अधिकारी डा. निलेश आनंद भरणे ने मेले में उपलब्ध जनशक्ति एवं आवश्यकता के साथ निर्माण कार्यों की आवश्यकत। मेले में उपलब्ध उपकरण एवं आवश्यकता पर चर्चा की गयी। मेले में डयूटी करने वाले काम को मेला संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा। मेले में देश भर से लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। भीड़ प्रबंधन के लिए पुलिस कर्मियों को पहले से ही तैयार रहेना होगा। मेला संबंधी प्रस्तावों की आयतन स्थिति पर चर्चा की गयी। इस मौके पर एसएसपी प्रमेन्द्र ङ्क्षसह डोबाल समेत जनपद देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल से पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में एसपी सिक्योरिटी मंजूनाथ टीसी, कमांडेंट 4 पीएसी तृप्ति भट्ट, एसपी ट्रैफिक जितेन्द्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला समेत एसडीआरएफ, एटीसी, पीटीसी के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
