हरिद्वार।
जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा चंद्राचार्य चौक पर पेपर लीक मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि धामी सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। लगातार पेपर लीक की घटनाएं हो रही है। सरकार तमाशबीन बनी हुई है। हमारी इस प्रदर्शन के माध्यम से मांग हैं कि पेपर लीक मामले की हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में सीबीआई जांच हो।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक रामयश सिंह और महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। पेपर लीक होने से युवाओं में भारी आक्रोश है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान ने कहा कि पेपर लीक मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता से साफ है पेपर माफियाओं को सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व सभासद अशोक शर्मा और वरिष्ठ नेता मनोज सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अपराधियों में सरकार का खौफ खत्म हो गया है।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता अनिल भास्कर और पूर्व पार्षद राजीव भार्गव ने कहा कि धामी सरकार की धीमी गति की वजह से पेपर माफियाओं के हौसले बुलंद हैं। आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड के नौजवान भाजपा सरकार को सबक सिखाने का काम करेंगे। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित,छात्र का भविष्य अंधकारमय है। एेसे में इस सरकार का सत्ता में बने रहने का कोई औचित्य नहीं है। पूर्व अध्यक्ष आेपी चौहान और वरिष्ठ नेता इरफान अंसारी ने कहा कि धामी सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए पेपर लीक मामले को धर्म का एंगल दे रही है। पार्षद विवेक भूषण विक्की और पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार ने कहा कि धामी सरकार एक पेपर सुरक्षित ढंग से नहीं करा पा रही एेसी सरकार को उखाड$ फेंकना चाहिए।
एससी कांग्रेस जिलाध्यक्ष तीर्थ पाल रवि और महानगर कांग्रेस एससी विभाग अध्यक्ष अमित चंचल ने कहा कि भाजपा सरकार में दलित उत्पीड़न में वृद्धि हुई। महिला अपराध में बढ़ोतरी हुई। पेपर लीक सबसे ज्यादा इस सरकार में हुए। प्रदर्शन में मुख्य रूप से विकास चंद्रा,कैश खुराना,इसरार अहमद, नितिन तेश्वर,नितिन यादव,उदयवीर सिंह चौहान,विमला पाण्डेय,अंजू द्विवेदी, नलिनी दीक्षित, हिमांशु राजपूत,तरूण व्यास, सीपी सिंह ,पार्षद सोहित सेठी, सुनील कुमार सिंह, नमन अग्रवाल,कार्तिक शर्मा, दिव्यांश अग्रवाल,अनंत पाण्डेय, मुन्ना मास्टर ,जावेद अंसारी, सुनील प्रजापति,दीपक पाण्डेय, मयंक त्यागी,यश शर्मा, मोहित अरोड$ा,आशु श्रीवास्तव ,मंजू गोस्वामी, अज्जू खान,ऋषभ वशिष्ठ, तुषार कपिल,करन सिंह राणा, सुशील प्रजापति,रविराज प्रजापति, मुकेश प्रजापति,केशव अत्री,देव रस्तोगी,अनुज चौधरी , विकास सिंह स्वर्ण आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।
