-मारपीट में फरार आरोपी की तलाश में आए थे
हरिद्वार।
कोतवाली रानीपुर क्षेत्र की पॉश कालोनी में दुकानदार से मारपीट करने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वारदात में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। दुकानदार के पास उसके साले की तलाश करने आए थे जो ज्वालापुर में मारपीट करने के बाद फरार चल रहा था। दुकानदार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। घटना को किसी गैंग से जोडक़र देखा जा रहा था।
कोतवाली रानीपुर प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार ने बताया कि 2२ सितम्बर को सुमित पाण्डे निवासी क्यू 26२ शिवालिक नगर ने तहरीर दी की उसकी दुकान स्थित शिवालिक नगर के पास चार मोटर साईकिलो पर सवार होकर कुछ अज्ञात युवक आये। एक की पहचान मुन्ना निवासी ज्वालापुर के रूप में हुई थी। दुकान पर मारपीट करने के प्रयास में आये गाली गलौच की गयी तथा जान से मारने की धमकी दी। मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरु की गयी। चैङ्क्षकग के दौरान जेकेटी आउटर शिवालिक नगर देव नगर सिडकुल जाने वाले कच्ची सड$क के पास दो युवकों को दो मोटरसाइकिलो समेत पकड$ा।
निशान्त यादव उर्फ मुन्ना पुत्र राजनाथ यादव निवासी ग्राम तैतारपुर थाना शैरपुर जिला गाजीपुर उत्तर प्रदेश (हाल निवासी सुभाषनगर ज्वालापुर) व अमन कुशवाह पुत्र शेषनाग कुशवाहा निवासी तपोवन नगर सुभाषनगर ज्वालापुर बताया। निशान्त यादव उर्फ मुन्ना के साथ कन्हैया निवासी ब्रहमपुरी हरिद्वार ने कुछ दिन पहले अपने साथियों के साथ ज्वालापुर क्षेत्र में मारपीट की थी। मुन्ना को जानकारी लगी थी कि कन्हैया अपने जीजा सुमित पाण्डेय के घर शिवालिक नगर पर है। मुन्ना अपने साथियों के साथ कन्हैया की तलाश में शिवालिक नगर आया था। सुमित पाण्डेय से कन्हैया के बारे मे पूछ रहा था। इसी बात पर विवाद होने पर मारपीट हो गयी थी। वारदात में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है।
