हरिद्वार।
ज्वालापुर क्षेत्र के स्थानीय लोगों ने पार्षद के साथ जिला पूर्ति कार्यालय का घेराव किया। आरोप लगाया कि कार्यालय समस्याएं नहीं सुनता और जो राशन मिल रहा है उसमें कीड$े हैं। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक को कीड$े वाले चावल भी दिखाए और ज्ञापन सौंपा गया। पार्षद सुनील कुमार ने बताया कि तीन वार्ड की जनता को राशन के लिए बहुत भटकना पड$ता है। एक स्थाई राशन डीलर होना चाहिए, राशन समय से नहीं मिलता, इस महीने आज राशन मिला। राशन के चावल में कीड$े हैं। अधिकारियों को समय समय पर राशन डीलर की दुकान पर निरीक्षण करना चाहिए। जिला पूर्ति अधिकारी से मिलने आआे तो वह मीटिंग में होते हैं। कोई समस्या लेकर आता है तो सुनवाई नहीं होती।
पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि एक सप्ताह में जिला पूर्ति कार्यालय अपनी व्यवस्था सुधार ले नहीं तो कार्यालय पर सैकड$ों लोगों के साथ धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर मंजीत नौटियाल, शेखर, धर्म सिंह, संजय गांधी, ऋषिपाल सिंह, आत्माराम, रमेश नौटियाल, अनुज, शेखर, सुशील, विकास, प्रदीप, शुभम, मांगतेश, बंटी, कुलदीप, दीपक, राजू पुजारी, धर्मपाल सिंह, यशस्वीर आदि शामिल थे।
