-मासिक अपराध समीक्षा बैठक में दिए दिशा—निर्देश
हरिद्वार।
एसएसपी प्रमेन्द्र ङ्क्षसह डोबाल की अयक्षता में पुलिस कार्यालय सभागार रोशनाबाद में माह जुलाई की अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। लंबित विवेचनाआें व माह जुलाई में घटित अपराधों पर समीक्षा करते हुए लापरवाह थानेदारों को फटकार लगाई गई। थाने में चल रही विवेचनाआें की जानकारी संबंधित थाना प्रभारी को होने व विवेचनाआें में पारदॢशता को संबंधित सॢकल अधिकारी को ध्यान देने के लिए निर्देशित किया। विवेचना झूठी पाई जाने पर तत्काल विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व सैनिक सम्मेलन में कर्मचारियों की समस्याआें को सुना। उत्कृष्ट काम करने वाले 4३ पुलिस जवानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
एसएसपी ने मीटिंग में एमएसीटी व आईआरएडी और सोलेशियम स्कीम के तहत की गई कार्रवाई की समीक्षा कर सड$क दुर्घटनाआें में घायल व्यक्तियों को समय पर मुआवजा और अन्य लाभ प्रदान करने के लिए डिजिटल प्लेटफार्म आईआरएडी और सोलेशियम स्कीम की भूमिका पर चर्चा की गई। आगामी कलियर उर्स मेले की तैयारियों को लेकर चर्चा करते हुए मेला संचालन के लिए आवश्यक दिशा निर्देशों देते हुए समय रहते कमियों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए। उर्स मेले में कुछ आपराधिक गिरोह सक्रिय हो जाते हैं और मेला क्षेत्र में जायरीनों के सामान चुराने में सक्रिय रहते हैं। पुलिङ्क्षसग एवं सूचना संकलन को बढ$ाये व सायं के समय देर रात्रि तक जनपद में आगमन एवं प्रस्थान करने वालों पर सतर्क रहें। शांति व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाये। अपराध होने से पहले रोकना प्राथमिकता होनी चाहिए । एसएसपी ने मुख्यालय स्तर से चलाए जा रहे आपरेशन कालनेमी व अज्ञात महिला शव शिनाख्त अभियान की समीक्षा करते हुए आंकड$ों पर जमीनी सुधार करने के निर्देश दिए। गंभीर अपराधों में हुए खुलासों में संबंधित अधिकारियों की पीठ थपथपाने के साथ ही लंबित प्रकरणों एवं विवेचनाआें के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।
-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—-—
