-पहले पति व बेटी को जान से मारने की धमकी
– पुलिस ने पहले पति की तहरीर दर्ज किया केस
हरिद्वार।
कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपने पहले पति को बिना तलाक दिए गए जम्मू कश्मीर रहने वाले व्यक्ति से दूसरी शादी कर ली। शादी के बाद पहले पति की संपति हड़पने के इरादे से जान से पति व पांच साल की बेटी जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त पति ने पुलिस में तहरीर देकर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि योगेश कुमार पुत्र रामपाल ङ्क्षसह ब्रज विहार कालोनी सीतापुर ने तहरीर देकर अपनी पत्नी व उसके दूसरे पति के विरुद्ध जान से मारने व संपति हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर में जानकारी दी कि उसकी शादी वर्ष 2१९ में हिना से हिंदू रीति रिवाज हुई थी। शादी के बाद उसने एक बच्ची को जन्म दिया। मार्च 2२३ में उसका संपर्क विशाल बक्शी पुत्र देशराज बक्शी निवासी लक्ष्मीनगर जम्मू—कश्मीर से हुआ। हिना ने विशाल के साथ मिलकर षडयंत्र करके मेरा मकान अपने नाम करा लिया। मकान नाम कराने के एक महीने के बाद पत्नी उसके घर से चली गई। पता चला कि मेरी पत्नि हिना ने मेरे से तलाक लिये बिना 14 फरवरी 2२४ को विशाल बक्शी के साथ हिन्दु रिति रिवाज विवाह कर लिया। अपनी पांच वर्षीय पुत्री वैष्णवी के साथ अपने मकान में रह रहा हूं। मकान को हड$पने के लिये विशाल बक्शी ने अपने साथियों के साथ मिलकर जान लेवा हमला भी किया जा चुका है। 12 अगस्त 2२५ को मेरे व्हाटसअप पर एक अडियो रिकाॄडग आयी जिसमें मेरी पत्नि हिना व विशाल बक्शी कुछ असमाजिक लोगो से बात कर रहे हैं। मुझे व मेरी पुत्री वैष्णवी को जान माल की क्षति पहुंचाने के लिये सुपारी दे रहे हैं। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
