हरिद्वार।
श्री साधु गरीबदासी धर्मशाला सेवाश्रम ट्रस्ट के ब्रह्मलीन परम अध्यक्ष महामंडलेश्वर डा. स्वामी श्यामसुंदर दास महाराज की छठी पुण्यतिथि पर सभी तेरह अखाड$ों के संत महापुरुषों ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। महामंडलेश्वर स्वामी परमात्मा देव की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि त्याग, तपस्या और सेवा की प्रतिमूर्ति ब्रह्मलीन महामंडलेश्वर डॉ. स्वामी श्याम सुंदर दास शा ी महाराज सनातन धर्म एवं शा परंपरा के अग्रणी विद्वान थे। उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। स्वामी हरिहरानंद, स्वामी रविदेव और स्वामी दिनेश दास अपने गुरु ब्रह्मलीन गुरुदेव की सेवा परंपरा को किस प्रकार आगे बढ़ा रहे हैं। वह सभी के लिए अनुकरणीय है। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण शा ी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी श्यामसुंदर दास महाराज संत समाज के प्रेरणास्रोत और दिव्य आत्मा थे। सनातन धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्धन में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। विधायक मदन कौशिक एवं मेयर किरण जैसल ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी श्यामसुंदर दास उदारवादी संत थे। महामंडलेश्वर परमात्मा देव महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी श्यामसुंदर दास महाराज ने सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार और समाज को अध्यात्म से जोड़ने में अहम भूमिका निभायी। महानिर्वाणी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्रपुरी, महंत जसविंदर सिंह, महंत सूर्य मोहन गिरी, साध्वी शरण ज्योति मां, साध्वी जीवन ज्योति मां, साध्वी पूजा ज्योति मां, स्वामी ऋषिश्वर आनंद, महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी, स्वामी भगवत स्वरूप, स्वामी प्रेमानंद, स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, महंत विष्णु दास, महंत रघुवीर दास, महंत नारायण दास पटवारी, बाबा हठयोगी, समाजसेवी जगदीश लाल पाहवा, डा. संजय वर्मा, डा. विष्णुदत्त राकेश, कृष्णा देवी व हरमेश चड्ढा तथा सभी ट्रस्टियों और संत महापुरूषों ने ब्रहमलीन स्वामी श्यामसुंदरदास को नमन किया। कार्यक्रम का संचालन पदम प्रसाद सुवेदी ने किया।
