हरिद्वार ।
तमंचा रखकर समाज में दबदबा कायम करने वाले दो युवकों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो तमंचे व चार कारतूस बरामद किए । पूछताछ करने के बाद आरोपितों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मेडिकल करवा कर कोर्ट में पेश किया ।
बहादराबाद थाने की शांतरशाह पुलिस चौकी प्रभारी खेमेन्द्र गंगवार अपने सहयोगी कर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे । यात्री विश्रामगृह शांतरशाह के पास एक संदिग्ध युवक को आते हुए देखा। पुलिस की चेकिंग देख युवक ने भागने का प्रयास किया पर सफल नहीं हो पाया। तलाशी लेने पर कब्जे से तमंचा व दो कारतूस बरामद हुए। थाने लाकर में अपना नाम आकाश उर्फ माठा पुत्र मुनेश निवासी ग्राम शांतरशाह थाना बहादराबाद बताया। तमंचा लेकर घूमने के बारे में बताया वह लड़ाई होने पर लोगों को धमकाने के लिए तमंचा रखता है। आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया ।
दूसरी घटना सहदेवपुर रोड शांतरशाह की है। चेकिंग के दौरान संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया तलाशी लेने पर उसके कब्जे से तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना नाम रविन्द्र पुत्र प्रदीप निवासी ग्राम शांतरशाह थाना बहादराबाद हरिद्वार बताया । तमंचा लेकर घूमने के बारे में अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाया । पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। दोनों का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
