-पुलिस ने मारपीट करने वाले ग्यारह का किया चालान
हरिद्वार ।
थाना श्यामपुर क्षेत्र में जमीन पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों तरफ से जमकर लाठी डंडे व फावडे चले । सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मारपीट करने वाले दोनों पक्षों के ग्यारह लोगों को गिरफ्तार किया। थाने लाकर चेतावनी देते हुए सभी का शांतिभंग की धारा में चालान कर कोर्ट में पेश किया।
थाना श्यामपुर अंतर्गत ग्राम श्यामपुर में जमीन के टुकड़े पर दो पक्षों ने दावा पेश कर कब्जे को लेकर विवाद हो गया । दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर लाठी डंडे से हमला कर मारपीट शुरू करने लगे। मारपीट की घटना से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई । मामले की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई । कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित होते ही थाना श्यामपुर प्रभारी नितेश शर्मा सहयोगी कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। होटल अमात्रा के पास दोनों पक्ष लाठी डंडे से एक दूसरे पर हमला कर रहे थे। पुलिस कर्मियों ने पहुंच कर मारपीट करने वाले दोनों पक्षों को लाठियां फटकार कर अलग किया। समझाने का प्रयास किया पर दोनों पक्ष जमीन पर कब्जे को लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो रहे थे स्थिति काबू न होने पर दोनों पक्षों के ग्यारह लोगों को हिरासत में ले लिया । थाने लाकर पूछताछ करने पर आरोपितों अपने नाम पुत्र बहीद अहमद रिहान अहमद पुत्र हबीब अहमद शाकिब पुत्र बहीद अहमद वहीद पुत्र बहीद अहमद महताब पुत्र शहीद कुर्बान पुत्र शहीद उस्मान पुत्र शहीद धर्मराज चौहान पुत्र योगेश चौहान विकास चौहान पुत्र योगेश चौहान प्रशान्त चौहान पुत्र दिलावर चौहान व भानू चौहान पुत्र दिलावर चौहान समस्त निवासीगण ग्राम श्यामपुर हरिद्वार बताया। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों का जमीन के टुकड़े पर मालिकाना हक नहीं है । दोनों पक्ष माहौल खराब करने के लिए मारपीट कर रहे थे। सभी के विरुद्ध शांतिभंग की धारा में कार्रवाई करते हुए मेडिकल करवाने के बाद कोर्ट में पेश किया।
