-पतंजलि के प्रयासों से योग व आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता मिली : आचार्य जी महाराज
-होलिस्टिक हेल्थ व इंटिग्रेटेड चिकित्सा पद्धति को ठीक से समझना होगा : वैद्य जयंत देवपुजारी
-पतंजलि में ‘उन्नत तकनीकों के साथ—साथ आयुर्वेद के माध्यम से समग्र स्व)
)हरिद्वार।
आयुष मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से सम्मानित पतंजलि आयुर्वेद हास्पिटल के अंतर्गत ‘उन्नत तकनीकों के साथ—साथ आयुर्वेद के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य प्राप्त करना विषय पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। पतंजलि अनुसंधान संस्थान तथा पतंजलि विश्वविद्यालय के सहयोग से यह सम्मेलन पतंजलि विश्वविद्यालय, हरिद्वार स्थित सभागार में प्रारंभ किया गया।
इस अवसर पर स्वामी रामदेव महाराज ने कहा कि आज लोगों का उपचार तो हो रहा है लेकिन उपचार के नाम पर व्यापार भी हो रहा है और कई बार यह उपचार व्यापार के कारण मौत का कारोबार बन जाता है। इस सम्मेलन में हम विविध रोगों की चिकित्सा, अनुसंधान व अविष्कार की बात कर रहे हैं किन्तु मात्र अविष्कार ही पर्याप्त नहीं है। यदि हमने अविष्कार किया, उसका प्रचार-प्रसार किया किन्तु लोगों को उससे कोई लाभ नहीं पहुँचा तो वह अविष्कार व्यर्थ है। हमने योग, आयुर्वेद और सनातन संस्कृति में फैली दरिद्रता को दूर करके इन्हें परम वैभव तक ले जाने का कार्य किया है। इस सम्मेलन के माध्यम से हमारी ऋषियों की ज्ञान परम्परा को गौरव प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। हम सब संगठित होकर, एक साथ चलकर, संगठित पुरुषार्थ से एक बड$ा लक्ष्य प्राप्त करेंगे और ऋषि संस्कृति व आयुर्वेद का गौरव पुन: देख पाएँगे।
कार्यक्रम में आचार्य बालकृष्ण महाराज ने कहा कि आज हम आयुर्वेद में एडवांस टेक्नोलजी की बात करते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। एक समय था जब यह सब अजूबा सा लगता था। लोगों में विश्वास कम और अविश्वास ज्यादा था। पहले आयुर्वेद में तथ्य व प्रमाण न होने के कारण इसे वैश्विक स्तर पर ख्याति नहीं मिल पाई। हमारे पास हमारे शा ों के रूप में तथ्य व प्रमाण उपलब्ध थे किन्तु दुर्भाग्य से उन्हें मान्यता नहीं मिल सकी। लोग उपभोग के लिए आयुर्वेदिक उत्पाद अपनाने लगे हैं। घर-घर में एलोवेरा, तुलसी, नीम, गिलोय, लेमन ग्रास आदि जड$ी—बूटी के रूप में मिल रहा है। पतंजलि के प्रयासों से आज योग व आयुर्वेद को वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता मिली है। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में नेशनल कमिशन फॉर इण्डियन सिस्टम ऑफ मेडिसिन के अध्यक्ष वैद्य जयंत देवपुजारी ने कहा कि इंटिग्रेटेड मेडिसिन एक एेसा विषय है जिसकी सर्व समावेशक, सर्व सम्मत व्याख्या आज तक हमारे देश में नहीं है। हम सभी को हॉलिस्टिक हेल्थ व इंटिग्रेटेड चिकित्सा पद्धति को ठीक से समझना होगा। उन्होंने कहा कि आज आयुर्वेद में टैक्नोलजी की बात होती है किन्तु पहले हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि आयुर्वेद में हम कब तथा किस हद तक तकनीक का प्रयोग कर सकते हैं।
निम्स (एनआईआईएमएस) यूनिवर्सिटी, जयपुर, राजस्थान के डायरेक्टर सर्जिकल डिसिप्लिन्स प्रो.(डा.) अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि आयुर्वेद हमें सही जीवन पद्धति की आेर ले जाता है। और पतंजलि औषधि एवं आयुर्वेदिक धाराआें का संगम है। उन्होंने कहा कि अथर्ववेद के एक भाग का नाम आयुर्वेद है जो हमें दैनिक जीवन की कला, स्वस्थ जीवनशैली का बोध कराता है। सम्मेलन में अथ: आयुर्वेद, गुरुग्राम के वरिष्ठ सलाहकार डा. परमेश्वर अरोड$ा ने ‘वैदिक वे ऑफ ड्रिंकिंग वाटर’सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली के पूर्व मुख्य ब्रेस्ट-एंडोक्राइन यूनिट, हेड सर्जरी प्रो. चिंतामणि ने ‘समग्र स्वास्थ्य—द कार्पे डायम स्पिरिट’ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, ऋषिकेश, उत्तराखंड के आयुष विभाग की अध्यक्षा प्रो. वर्तिका सक्सेना ने देश में मोटापे के वर्तमान रुझान व इसके प्रबंधन के लिए समग्र दृष्टिकोण आयुष मंत्रालय, उड$ीसा सरकार की एम्पावर्ड कमेटी के अध्यक्ष प्रो. गोपाल सी—नंदा ने ‘लजिकल इंटरवेंशन ऑफ माडर्न टेक्नोलजी विद होलिस्टिक सिस्टम ऑफ मेडिसिन—ए सिम्बायोटिक अप्रोच’ आईएएसटीएएम के पूर्व अध्यक्ष डा. नरेन्द्र भट्ट ने ‘आयुर्वेदिक सिद्धांतों के लिए उन्नत तकनीकों के अनुकूलन हेतु चुनौतियाँ और समाधान: कुछ उदाहरण विषय पर व्याख्यान दिया।
विशेष तकनीकी सत्र में पतंजलि अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख नैनो आयुर बायोसाइंसेस डिवीजन डा. कुनाल भट्टाचार्य ने ‘न्यूरोप्रोटेक्टिव इफैक्ट ऑफ दिव्य मेधावटी अगेंस्ट एल्जाइमर-लाइक सिम्प्टम्स डिफेंस अगेंस्ट स्कोपोलामाइन— इन्डयूस्ड अक्सीडेटिव स्ट्रेस एण्ड कांगेटिव लस’ तथा पतंजलि आयुर्वेद हस्पिटल के दंत चिकित्सा एवं अनुसंधान केन्द्र प्रमुख डा. कुलदीप सिंह ने ‘योगा ट्रेडिशनल इण्डिया नलेज एन एडजैक्ट इन मैनेजिंग माडर्न डेज लाइफ स्टाइल इन्ड्यूस्ड आेरोडेन्टल डिजीज’ विषय पर व्याख्यान दिया।
इससे पूर्व पतंजलि विश्वविद्यालय के प्रति—कुलपति प्रो.महावीर अग्रवाल ने अतिथिगणों का स्वागत किया तथा संचालन पतंजलि अनुसंधान संस्थान की हर्बल रिसर्च डिविजन की प्रमुख डा. वेदप्रिया आर्या ने किया।
इस अवसर पर पतंजलि अनुसंधान संस्थान के प्रमुख वैज्ञानिक डा. अनुराग वार्ष्णेय, डीजीएमआपरेशन प्रदीप नैन, पतंजलि विवि की कुलसचिव डा. प्रवीण पुनिया, पतंजलि आयुर्वेद कालेज के प्राचार्य प्रो. अनिल यादव, पीआरआई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अनुपम श्रीवास्तव सहित पतंजलि आयुर्वेद कालेज तथा पतंजलि विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।
