हरिद्वार।
बैशाख शुक्ल सप्तमी पर हरिद्वार में गंगा जी के अवतरण व जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लाखों श्रद्धालुआेें ने जहां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई वहीं विभिन्न घाटों पर दिन भर गंगा पूजन के कार्यक्रम आयोजित किये गये। श्री गंगा सभा द्वारा माध्यहन काल में जहां श्री गंगा जी का विशेष पूजन किया गया वहीं विशिष्ट आरती का भी आयोजन किया गया। श्री गंगाा जन्मोत्सव मंडल तीर्थ पुरोहित की आेर से नगर में श्री गंगा जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
गंगा सप्तमी (गंगा जन्मोत्सव) पर नगर में भारी धूमधाम रही। लोगों ने हर्षोल्लास के साथ श्री गंगा जन्मोत्सव मनाया। इस अवसर पर स्थानीय व आस—पास के जनपदों के अलावा देशभर से आये लाखों श्रद्धालुआें ने हरकी पैड़ी सहित विभिन्न गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगा कर श्री गंगा जी का दुग्धाभिषेक कर दान पूण्य किया। गंगा जन्मोत्सव पर हरिद्वार के लगभग सभी घाटों पर सामूहिक या व्यक्तिगत रुप से गंगा पूजन करने वालों का तांता लगा रहा। देर शाम तक घाटों पर गंगा पूजन का क्रम जारी रहा। तो वहीं गंगा घाट जय श्री गंगा मै्य्या के जयघोष से गुंजायेमान रहे। हरकी पैड़ी की प्रबन्धकारीणी संस्था श्री गंगा सभा की आेर से इस अवसर पर विशेेष पूजा अर्चना का आयोजन आचार्य अमित सोहले के आचार्यात्व में गंगा सभा के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इसके बाद मध्याहन कालीन विशिष्ट आरती का दर्शन करने के लिए भी भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। श्री गंगा जन्मोत्सव मंडल तीर्थ पुरोहित द्वारा कुशावर्त घाट से गंगा पूजन के बाद नगर के विभिन्न मार्गों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का नगर भर में जगह—जगह स्वागत किया गया। हरिद्वार नगर में हरकी पैड़ी तक सैकड़ों स्वागत द्वार बनाये गये थे। देर शाम शोभा यात्रा के हरकी पैड़ी पहुंचने पर विशेेष पूजा—अर्चना के बाद महा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरिद्वार के तीर्थ पुरोहित समाज के लगभग सभी परिवारों ने अपनी श्रद्धा व सामर्थ के अनुसार पूजा अर्चना कर ब्राह्मण भोज का भी आयोजन किया।
