
हरिद्वार।
भगवान विष्णु के छठे अवतार, चिरंजीवी भगवान परशुराम प्रकटोत्सव पंचपुरी में धूमधाम से मनाया गया। उत्तरी हरिद्वार से लेकर शिवालिक नगर, कनखल, ज्वालापुर सहित मध्य हरिद्वार में भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना कर जगत के मंगल की कामना की गयी।
उत्तरी हरिद्वार के भीमगोड़ा में भगवान परशुराम जी पार्क मे स्थापित प्रतिमा पर सुबह पूजा अर्चना कर शाम को भजन—कीर्तिन किया गया। मायापुर क्षेत्र में उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा द्वारा शंकराचार्य चौक पर पण्डित पद्म प्रकाश शर्मा के निर्देशन मे भगवान परशुराम घाट पर 6 फ ूट की दिव्य भव्य प्रतिमा का अनवरण कर पूजा—अर्चना की गयी। मध्य हरिद्वार में टिबड़ी मोड़ भगवान परशुराम चौक पर श्रीपरशुराम चौक समिति द्वारा आचार्य प्रवीण झा के निर्देशन में विक्रांत शर्मा, विकास तिवारी, अमित शर्मा, संदीप शर्मा, गौरव शर्मा, मनोज गिरी, गौरी गौतम मिश्रा भमोरी वाले, चन्द्रशेखर जोशी आदि ने पूजा अर्चना की। विष्णुघाट पर विप्र बंधु समाज द्वारा विजय भंडारी, रवि शर्मा ने, गोविन्द पुरी में भगवान परशुराम घाट पर भगवान परशुराम जी की पूजा अर्चना की गयी। उधर अखंड परशुराम अखाड़े द्वारा भी लाल मन्दिर कालोनी आर्य नगर स्थित गुरुजी निवास पर अष्ट चिरंजीवियों की पूजा कर सुन्दरकांड का पाठ कराया गया। शिवालिक नगर में ब्राह्मण जाग्रति मंच द्वारा कल(आज) एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।