हरिद्वार।
युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग, हरिद्वार में खेल महाकुम्भ—2२2 के अन्तर्गत् चयनित,चिन्हित् प्रतिभाशाली खिलाडि$यों का जनपद स्तरीय 2 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ किया गया।
इस कार्यक्रम में विजय देवराड$ी मुख्य कृषि अधिकारी, प्रदीप कुमार जिला क्रीडा अधिकारी एवं मुकेश कुमार भट्ट जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार द्वारा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया गया। इसके बाद सुमित प्रशिक्षक एवं अमित कुमार नोडल अधिकारी कैम्प द्वारा प्रतिभागियों का कबड्डी प्रशिक्षण उपरान्त अभ्यास मैच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमती पूनम मिश्रा क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, जितेन्द्र कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी नोडल कैम्प, सत्यराज एवं रामकुमार ब्लॉक कमाण्डर उपस्थित थे। यह जानकारी जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी ने दी है।
-—-—-—-—-—-—
