हरिद्वार।
खेलो इण्यिा (दस का दम ) वूमेन जूडो चैम्पियनशिप जूडो एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड द्वारा गुरुकुल कांगड़ी विवि के मल्टीपरपस हाल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन गुकांविवि के कुलाधिपति सोमदेव सुधांशू के द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि महर्षि दयानन्द विवि रोहतक के डीन प्रो. आरपी गर्ग रहे।
प्रतियोगिता में हरिद्वारा के विभिन्न शहरों के महिला जूडो खिलाडिय़ों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता स्पोर्टस अथोरिटी ऑफ इण्डिया तथा जूडो फेडरेशन आफ इण्डिया के तहत आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का समापन समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष शिवालिक नगर राजीव शर्मा ने बच्चों को मेडल पहनाकर तथा सार्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मुख्य रुप से भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, ओमपरका के रुप में जूडो एसोसिएशन आफ उत्तराखंड के सचिव सतीश शर्मा तथा अध्यक्ष यशवीर सिंह, गुकांविवि के हेड आफ द डिर्पाटमेंट अजय मलिक, सविता गुरुग, अन्जना राय, शीतल चौहान, तरुण अरोरा, संजीव पाल, शालू, विक्रांत, डा. विकास सूर्यवंशी, नीलम शर्मा ने तकनीकि रुप से सहयोग दिया।
-—-—–—-—-—-—-—-—-—-—-
