हरिद्वार।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सेक्टर 2 भेल रानीपुर में कक्षा 11 के भैया/बहिनों की ओर से कक्षा 12 के भैया/बहिनों के लिए आशीर्वाद एवम विदाई समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अभ्यागतों द्वारा ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां शारदे एवं पवित्र पावन ओम के सम्मुख सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया। संपूर्ण कार्यक्रम में सुरजीत सिंह पँवार जी( पुरातन छात्र विद्या भारती) उपसेनानायक ,40 वीं वाहिनी पीएसी, हरिद्वार, डॉ0 प्रियंका शर्मा (विद्यालय कार्यकारिणी सदस्य), डॉ0 रजनीकांत शुक्ल जी (मंत्री, भारतीय शिक्षा समिति, उत्तराखंड), रोहिताश्व कुंवर जी ( जिला संघ चालक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, हरिद्वार), विद्यालय प्रबंधक- श्री दीपक सिंघल जी, विद्यालय कोषाध्यक्ष- श्री भगवतशरण जी, विद्यालय प्रधानाचार्य- श्री नरेश चौहान जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की आचार्या श्रीमती सुनामी चौहान जी ने किया। आशीर्वाद समारोह में उपस्थित सभी अभ्यागतों का परिचय विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री प्रवीण कुमार जी ने करवाया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की बहनों द्वारा माँ सरस्वती की वन्दना से किया। कार्यक्रम में कक्षा 11 की बहन अमृता सिंह ने कक्षा 12 के सभी भैया बहनों को आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। कक्षा 12 की बहन ने कुमकुम जोशी ने कहा कि यह विद्यालय एवम यहां के शिक्षक हमे सदा याद रहेंगे तथा आपके द्वारा दिया गया ज्ञान हम अपने जीवन में सदा अपनाएंगे।
कार्यक्रम के अगले चरण में डॉ रजनी कांत शुक्ल जी ने बच्चों को कहा कि आपको जीवन मे सफल होने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे लक्ष्य की स्पष्टता ,मन में मजबूत इच्छाशक्ति, आत्मविश्वास, अनुशासन और कठिन परिश्रम। ये सब बातें आपको एक सफल व्यक्ति बनाने में मदद करेगी। कार्यक्रम की अगले चरण में रोहिताश कुमार जी ने बच्चों को आशीर्वाद स्वरुप कहा कि अहंकार को दूर करके आगे बढ़ना चाहिए और अपने विद्यालय को हमेशा याद रखना चाहिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुरजीत सिंह पंवार ने कहा कि हमारे विद्यालय में प्रतिष्ठा शिक्षा के साथ-साथ आपको संस्कार भी मिलते हैं तथा अपने आचार्यों पर विश्वास करके हमेशा आगे बढ़ना चाहिए। कार्यक्रम में श्रीमती प्रियंका शर्मा ने बच्चों को अपना कार्य धैर्य व लगन से करने के लिए प्रेरित किया । इस विद्यालय के मुख्य आयाम शिक्षा व संस्कार है, इन्ही आयामों के द्वारा छात्र प्रान्त की वरीयता सूची में अपना स्थान पाते हैं। विद्यालय प्रबंधक श्रीमान दीपक सिंघल जी ने कहा कि सफल होने के लिए अपने लक्ष्य पर ध्यान दो और यहां से प्राप्त संस्कार और जीवन मूल्यों को मत भूलो ये ही आपको नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करेगा।कार्यक्रम के समापन में विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने कहा कि सभी भैया बहिनो को अपने जीवन मे समय प्रबंधन एवम स्वाध्याय का पालन अवश्य करना चाहिये जिससे आप किसी भी आने वाली परीक्षाओं में सफल हो पाए। प्रधानाचार्य जी ने विद्यालय में आये सभी अभ्यागतों का धन्यवाद एवम आभार प्रकट किया एवम कक्षा 12 के सभी भैया बहिनों को आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी ।
