-चालक समेत सात महिलाओं की दर्दनाक मौत
#कोटद्वार। शनिवार को उत्तराखण्ड में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। रिखणीखाल ब्लॉक में हुए सड़क हादसे में सात लोगों की जान चली गई। हादसे में जान गंवाने वालों में एक ही स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन ने तत्काल मौके पर टीमें भेजीं। शवों को खाई से निकालकर पुलिस ने आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। इस हादसे में अन्य चार लोग घायल बताए जा रहे है। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। वाहन में कुल 11 लोग सवार थे। इस हादसे में बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार को कोटद्वार रिखणीखाल ब्लॉक में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। रिखणीखाल-सतपुली मोटर मार्ग पर कलवाड़ी गांव के पास एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक समेत छह महिलाओं की मौत हो गई। वाहन में सवार महिलाएं स्वयं सहायता समूह से जुड़ी थीं और बैंक का काम निपटाकर अपने गांव लौट रही थीं।
जानकारी के अनुसार, रिखणीखाल ब्लॉक के कोटनाली भंगलवाण की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं बैंक संबंधी काम से सिद्धखाल गई थीं। काम पूरा करने के बाद सभी वाहन से अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान कलवाड़ी गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरा। हादसा इतना गंभीर था कि वाहन में सवार लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।दुर्घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे। वहीं, सूचना मिलने पर रिखणीखाल, लैंसडौन और कोटद्वार से प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हुए। लैंसडौन की उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य भी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं।
हादसे के बाद ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान शुरू किया। शवों को बाहर निकालने के प्रयास किए गए। पुलिस व प्रशासन की टीम ने सभी मृतकों के शव को निकालकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल है।
लैंसडौन की उपजिलाधिकारी शालिनी मौर्य भी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। ग्रामीणों, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने खाई में गिरे लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के रिखणीखाल क्षेत्र के कलवाड़ी में हुई भीषण सड़क दुर्घटना पर गहरा दुःख व्यत्त किया है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के शोकाकुल परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यत्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शत्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने गंभीर रूप से घायल व्यत्तियों को एयरलिफ्ट कर उच्च चिकित्सा केंद्रों में पहुंचाने के भी निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
