0-0x0-0-0-{}-0-0#
-अन्य दो साथ भी दबोचे
रुद्रपुर। उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में लंबे समय से फरार चल रहा वांटेड अपराधी जितेंद्र चैधरी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में घायल हो गया। उसके दो साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार तीनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। घटना के बाद मौके पर फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए और बरामद हथियारों को जांच के लिए कब्जे में लिया गया।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में सोमवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने एक वांटेड अपराधी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उसके दो साथियों को भी मौके से दबोच लिया गया। घायल बदमाश की पहचान जितेंद्र चैधरी पुत्र रामचंद्र, निवासी डिबडिबा के रूप में हुई है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस के अनुसार जितेंद्र चैधरी जिले में हुई कई सनसनीखेज फायरिंग की घटनाओं में वांटेड चल रहा था। वह 21 जून को गाबा चैक पर हुई फायरिंग का नामजद आरोपी था। इसके अलावा 30 जून की रात ट्राला पर हुई फायरिंग की घटना में भी उसकी तलाश की जा रही थी। इस घटना में पीलीभीत निवासी शाइस्ता नाम की महिला गोली लगने से घायल हुई थी। इन मामलों के बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
पुलिस को सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि जितेंद्र चैधरी अपने दो साथियों सुमित राठौर और चंदन के साथ जिले में किसी नई आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही वरिजैसे ही पुलिस ने तीनों आरोपियों को रोकने का प्रयास किया, वे मौके से भागकर एक खेत में स्थित आम के बगीचे में पहुंच गए। पुलिस के अनुसार वहां से आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें जितेंद्र चैधरी के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया। वहीं उसके दोनों साथी सुमित राठौर, निवासी ट्रांजिट कैंप, और चंदन, निवासी डिबडिबा को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशन में पुलिस टीम ने रुद्रपुर में तत्काल इलाके की घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जितेंद्र चैधरी के खिलाफ कुल 10 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें सात मामले उत्तर प्रदेश और तीन मामले उत्तराखंड में दर्ज हैं। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था और कई मामलों में वांटेड घोषित किया गया था। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने मौके से कारतूस, हथियार और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। उधम सिंह नगर के एसएसपी ने कहा कि वांटेड अपराधी के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है। इसके बाद उसे उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। जिले में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और वांटेड अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर उनके अन्य साथियों तथा संभावित आपराधिक नेटवर्क की भी पड़ताल की जा रही है।
