देहरादून। अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने सचिवालय पर प्रदर्शन का ज्ञापन सौपा।
सोमवार को यहां अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर हाई स्कूल के शिक्षक गांधी पार्क में एकत्रित हुए। जहां से उन्होने सचिवालय के लिए कूच किया। जब वह सुभाष रोड पर पहुंचे तो पुलिस ने उनको बेरकेडिंग लगाकर रोक दिया। जिसके बाद उन्होने जिला प्रशायन के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड शासन के कार्मिक एवं सर्तकता अनुभाग के आदेश के व्रफम में प्रधानाध्यापक एंव सहायक को पूर्ण सेवाकाल में 3 पदोन्नोतियां दी जानी सुनिश्चित की जाये के साथ ही प्रदेश के समस्त जूनियर हाईस्ेकूल में पांचवी पद अंग्रेजी विषय का अनिवार्य रूप से सृजित किया जाय जिसका प्रस्तावपूर्व में शासन को प्रेषित एवं शासन में विचाराधीन है।
प्रदेश के शिक्षको को पुरानी पेशंन व्यवस्था को बहाल किया जाये। माध्यमिक विघालयों के शिक्षकों के भांति जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों को भी सम्पूर्ण सेवाकाल में एक बार अंतर्जनपदीय स्थानान्तरण की सुविधा अनुमन्य किया जाये। शिक्षकों के सातवें वेतनमान केे बाद स्वीकृत चयन प्रोन्नत वेतनमान तथा पदोन्नत पर एक वेतनवृद्धि दिये जाने का शासनादेश निर्गत किया जाये।
प्रदेश में समग्र शिक्षा के अंर्तगत शिक्षक और कार्पिकों को ओपीडी सहित केन्द्र के समान दरों पर निशुल्क चिकित्सा सुविधा अनुमन्य किया जाये। सहित अन्य मांगे शामिल है।
