-पुलिस लाइन रोशनाबाद मॉडर्न स्कूल में कार्यक्रम
हरिद्वार।
पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित पुलिस माडर्न स्कूल में स्थापित अत्याधुनिक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने फीता काटकर किया। पैनासोनिक लाइफ सल्यूशंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर कार्यक्रम में पुनर्नवीनीत कम्प्यूटर लैब में संरचनात्मक सुधार, मरम्मत कार्य, दस नए कंप्युटर सीपीयू व यूपीएस , लैब के फर्श का नवीनीकरण, दो एसी, कम्प्यूटर प्रणाली में सुधार के लिए डिजिटल लर्निंग सामग्री तथा अन्य आवश्यक सुविधाआें को सुदृढ$ किया गया है।
इस दौरान विशिष्ट अतिथि के रूप में एएसपी सीआे ज्वालापुर जितेन्द्र चौधरी, एएसपी सीआे लाइन निशा यादव, आर$आई$ लाइन प्रवीण आलोक व उपनिरीक्षक धर्मेंद्र भंडारी (पर्यवेक्षक पुलिस माडर्न स्कूल) मौजूद रहे।
पैनासोनिक की टीम की आेर से एचआर हैड सौरभ गुप्ता, मनीष गुप्ता, त्रिपुरारी राय तथा अन्य टीम सदस्य उपस्थित रहे। वहीं सेंट्रल हिमालयन रूरल एक्शन ग्रुप (चिराग) की आेर से डायरेक्टर बीएस मेहरा, टीम लीडर संजय जोशी एवं चिराग टीम के सदस्य मौजूद रहे।
इस मौके पर एसएसपी प्रमेंद सिंह डोबाल ने पैनासोनिक की टीम को मोमेंटो प्रदान कर सहयोग के लिए आभार प्रकट किया। लैब के नवीनीकरण से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेगें और तकनीकी सीखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
