लक्सर।
रोटरी क्लब के तत्वाधान में भगवान शंकर इंटर कॉलेज तुगलपुर खानपुर में सर्वाइकल कैंसर रोग से रोकथाम हेतु वैक्सीनेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में 30 छात्र-छात्राओं को वैक्सीन के टीके लगाए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवि प्रकाश रोटरी गवर्नर तथा कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया तथा विद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किए गए। सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने अतिथियों का माल्यार्पण व बैच लगाकर स्वागत किया। प्रधान राजकुमार, प्रधान रणवीर द्वारा मुख्य अतिथि का विशेष अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर के स्वागत किया।
मुख्य अतिथि रवि प्रकाश रोटरी गवर्नर ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर जैसी भयानक बीमारी के बारे में छात्रों को अवगत कराया तथा वैक्सीन के फायदे से भी अवगत कराया। ठाकुर संजय सिंह ने बताया कि विद्यालय में छात्र-छात्राओं को कैंसर बीमारी से बचाव हेतु रोटरी क्लब रुड़की द्वारा टीके लगाए जा रहे है। उन्होने रोटरी क्लब तथा उनके सभी पदाधिकारी को इस पुनीत कार्य को करने के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में भी छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम करने हेतु आश्वासन प्रदान किया। उक्त कार्यक्रम में 30 छात्र-छात्राओं को टीकाकरण किया गया। इस अवसर पर डा.अजय भार्गव, वंदना, वीरेंद्र मेहता, कमल वर्मा, सुजाता आहूजा, पूजा, गोयल, डा. रविंद्र, डा. विकास त्यागी द्वारा वैक्सीनेशन कार्यक्रम को विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने रोटरी क्लब रुड$की तथा इंटर क्लब रुड़की के सभी पदाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि इस वैक्सीनेशन से छात्र-छात्राओं को कैंसर जैसी बीमारी से बचाव होगा।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक विमलेश शर्मा, जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार, विकास कुमार, अशोक कुमार, आलोक शर्मा, राज कुमार, नीरज कुमार,सुमित का व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग रहा।
——————–
बाक्स।
पूर्व राज्य मंत्री ठाकुर संजय सिंह ने उक्त कार्यक्रम के बाद लक्सर पहुंचकर राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप चौधरी का हाल—चाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
